jhankar
ब्रेकिंग
महाकाल मंदिर के पास खुदाई में मिला शिवलिंग, दर्शन के लिए लगा भक्तों का जमावड़ा किसानों की समस्याओं को लेकर सड़क पर उतरेगी कांग्रेस एमपी में 17 जिलों में बारिश-ओले का अलर्ट, भोपाल में आंधी से कई इलाकों में पेड़ गिरे; 4 मई तक जारी रह... सोनम गवाहों को प्रभावित कर सकती है, शिलांग पुलिस जमानत रद्द कराने हाईकोर्ट जाएगी अहमदाबाद जा रहे बच्चों की तस्करी का मामला, उज्जैन-नागदा में 26 नाबालिगों को रेस्क्यू किया एम पी ट्रांसको के टेस्टिंग विंग में स्वदेशी ‘आराताई’ एप का उपयोग हुआ अनिवार्य -- विद्युत चोरी रोकें, इनाम पाएं बिजली चोरी की सूचना पर 5 प्रतिशत राशि का तत्काल भुगतान, पहचान रहेगी ग... जिले में जनगणना 2026-27 की तैयारियां पूर्ण, एक मई से मकान सूचीकरण कार्य प्रारंभ 1 मई से महंगाई डायन का झटका मध्यप्रदेश में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी, हरदा में पारा 39 डिग्री के पार

वीई कॉमर्शीयल व्हीकल लिमिटेड कम्पनी की कैम्पस ड्राइव 9 मई को

हरदा : युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था हरदा में 9 मई को युवा संगम प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला प्रातः 10ः30 बजे से आयोजित होगा। इस अवसर पर प्रदेश के युवक युवतियों हेतु वीई कॉमर्शीयल व्हीकल लिमिटेड देवास द्वारा अप्रेंटिस पद हेतु एक दिवसीय कैम्पस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया है।

- Install Android App -

प्राचार्य आईटीआई हरदा ने बताया कि कैम्पस ड्राइव में किसी भी शासकीय अथवा प्राइवेट आईटीआई उत्तीर्ण एवं पॉलिटेक्निक से डिप्लोमा धारक उत्तीर्ण आवेदक सम्मिलित हो सकते है। प्लेसमेंट संबंधी अधिक जानकारी शासकीय आईटीआई हरदा में उपस्थित होकर या मोबाइल नम्बर 9926534319 पर सम्पर्क कर प्राप्त की जा सकती है।