jhankar
ब्रेकिंग
बिग न्यूज हरदा : रात के अंधेरे में चोरी से चल रही बोरवेल मशीन, पुलिस ने पकड़ा, देखे वीडियो बड़ी खबर: MP बोर्ड 15 अप्रैल को जारी करेगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट, 16 लाख छात्रों का इंतजार होगा खत्म घोर कलयुग ,बहु का आरोप : ससुर ने विधवा बहु दिव्यांग पोते के साथ की धोखाधड़ी ! धोखे में रखकर बेटे के... MP Weather Alert: तपती धूप और गर्म हवाओं का घेरा, मध्य प्रदेश के इन जिलों में 'लू' का अलर्ट पॉलिटेक्निक कॉलेज में डॉ अंबेडकर जयंती समारोह कार्यक्रम 14 अप्रैल को डॉ. अम्बेडकर की जयंती पर 14 अप्रैल को आयोजित होंगे विभिन्न कार्यक्रम जेल लोक अदालत का आयोजन 26 अप्रैल को अधिकारी सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का संतुष्टीपूर्वक निराकरण करें जन अभियान परिषद की जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न खाद्य प्रतिष्ठानों की नियमित रूप से जांच कर खाद्य सामग्रियों के नमूने लें

श्रमिकों ने लगाया जाम, नए श्रम कानून के तहत 8 घंटे काम का मांगा 25 हजार वेतन

पीथमपुर। धार जिले के औद्योगिक नगरी पीथमपुर के एक निजी कंपनी के हजारों मजदूरों ने कंपनी प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। नए श्रम कानून के तहत वेतन की मांग को लेकर 2 हजार मजदूरों ने 4 किलो मीटर तक लंबा जाम सड़क पर लगा दिया। समाचार के लिखे जाने तक विरोध प्रदर्शन जारी था।

8 के बदले साढ़े 8 घंटे काम

- Install Android App -

दरअसल मदर सन सोनी वायर कंपनी के करीब 2000 मजदूरों ने आज दोपहर को लगभग 4 किलोमीटर तक लंबा जाम लगा दिया। उनकी मांगे हैं कि केंद्र सरकार द्वारा जो बजट पारित है मजदूरों के लिए 8 घंटे के ₹25000 वह हमें दिए जाएं। अभी फिलहाल 8 घंटे के ₹10000 मिल रहे हैं जबकि 8 घंटे के ₹25000 देने चाहिए। महिला मजदूरों का आरोप है कि कंपनी बिना पास के ना वॉशरूम जाने देती है ना पानी पीने जाने देती है। इसके अलावा 8 घंटे के बदले साढ़े 8 घंटे काम लिया जाता है। 10 मिनट अगर विलंब हो जाता है तो बाहर कर देते हैं।

महिला मजदूरों से प्रबंधन का दुर्व्यवहार
जाम के दौरान एक एंबुलेंस भी फंसी थी जिसे मजदूर आने नहीं दे रहे थे। थाना प्रभारी सुनील शर्मा ने की मशक्कत के बाद उसे निकाला। महिला मजदूरों ने बताया कि अगर कोई भी बिना बोले एक दिन छुट्टी मार देता है तो उसका पंचिंग बंद कर दी जाती है। 1 दिन का मेडिकल मांगा जाता है महिला कर्मचारियों से अभद्र भाषा में बात की जाती है।