jhankar
ब्रेकिंग
खेत के कुएं में मिला गुमशुदा युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी हंडिया पुलिस की कार्रवाई: डोडा चूरा और भुक्की सहित आरोपी गिरफ्तार कन्या छात्रावास की सुविधाओं के विस्तार को लेकर विधायक कुंवर अभिजीत शाह जी की पहल बुजुर्ग मां की गुहार पर एसडीएम कोर्ट का बड़ा फैसलाः पांचों बेटों को हर महीने भरण-पोषण भत्ता देने का आ... हंडिया: वाहन चेकिंग के दौरान बाइक सवार ने ASI को मारी टक्कर, घायल स्मार्ट फिश पार्लर हेतु आवेदन आमंत्रित हरदा नगरीय क्षेत्र में 8 पार्लर आवंटित होंगे संकल्प योजना के तहत महात्मा गांधी हायर सेकेंडरी स्कूल हरदा में कॅरियर काउंसलिंग का आयोजन खुशियों की दास्ताँ :  ‘‘सच हुआ सपना, घर हुआ अपना’’ यंग लीडर्स - विकसित भारत कार्यक्रम में युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण का संकल्प जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक सम्पन्न

खाद्य प्रतिष्ठानों की नियमित रूप से जांच कर खाद्य सामग्रियों के नमूने लें

जिन प्रकरणों में पेनल्टी अधिरोपित की गई है, उनकी वसूली की कार्यवाही की जाए

जिला स्तरीय टास्कफोर्स समिति में कलेक्टर ने दिये निर्देश

- Install Android App -

हरदा : खाद्य सुरक्षा अधिकारी खाद्य प्रतिष्ठानों की नियमित रूप से जांच कर खाद्य सामग्रियों के नमूने लें। अवैध उत्खनन के जिन प्रकरणों में पेनल्टी अधिरोपित की गई है, उनमें वसूली की कार्यवाही सुनिश्चित करें। यह निर्देश कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति की बैठक में अधिकारियों को दिये। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री शशांक, अपर कलेक्टर श्री पुरूषोत्तम कुमार सहित अन्य संबंधित जिला अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्टर ने निर्देशित किया कि तंबाकु नियंत्रण कार्यक्रम के तहत शैक्षणिक संस्थाओं के आसपास तम्बाकु उत्पाद विक्रय करने वाले विक्रेताओं के विरूद्ध कार्यवाही की जाए। कलेक्टर ने पीएम राहत योजना के तहत सम्बद्ध चिकित्सालयों के कैशलेस उपचार की नियमित रूप से समीक्षा करने के निर्देश दिये।

बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री शशांक ने निर्देश दिये कि जिले में चिन्हित ब्लेक स्पॉट पर सुरक्षा बढ़ाने, व यातायात प्रबन्धन सुधारने और दुर्घटनाओं को कम करने के उपाय किये जायें। कलेक्टर ने बैठक में निर्देश दिये कि हरदा शहरी क्षेत्र में भारी वाहनों के प्रवेश प्रतिबंधित किये जायें। इस हेतु संकेतक बोर्ड भी लगाये जाएं।