jhankar
ब्रेकिंग
हरदा विधायक डॉ. दोगने ने पोखरनी, सारसूद और भवरदी में लाखों के विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिप... हरदा : चेक बाउंस मामले में अभियुक्त निशांत पुनासे को 01 वर्ष का कारावास, 17.32 लाख रूपये प्रतिकर चुक... मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 5 प्रकरण दर्ज मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत कृषि क्षेत्र में नवाचारों एवं योजनाओं का अवलोकन स्वास्थ्य आयुक्त धनराजू एस ने हरदा जिले की स्वास्थ्य संस्थाओ का किया औचक निरीक्षण छात्राओं को गुड टच-बैड टच और बाल विवाह के दुष्परिणामों की दी जानकारी पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय चारूवा हरदा में तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता आयोजित प्रदेश में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान ग्राम मांदला में मुख्यमंत्री जन विश्वास संवाद शिविर आयोजित सऊदी पर हूतियों का बड़ा हमला, लाल सागर के रणनीतिक बंदरगाह मोचा पर किया कब्जा

नहर विभाग ने बाईपास से हटाया अतिक्रमण, 12 परिवार बेघर, पीड़ितों का आरोप – समय नहीं दिया, सामान तोड़ाअधिकारी बोले – तीन नोटिस के बाद कार्रवाई

केके यदुवंशी पत्रकार 

सिवनी मालवा। नंदरवाड़ा रोड बाईपास पर गुरुवार को नहर विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विभागीय जमीन पर बनी 10 से 12 झोपड़ियां हटा दीं। यहां रह रहे गरीब परिवार बेघर हो गए।

 

- Install Android App -

झोपड़ी बनाकर रह रहे नागरिकों के अनुसार विभाग की टीम सुबह जेसीबी लेकर पहुंची और अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया। झोपड़ियों में रहने वाले परिवारों ने विरोध जताते हुए कहा कि नहर विभाग ने उन्हें बहुत पहले नोटिस दिया था। वे खुद ही झोपड़ी खाली कर रहे थे, लेकिन विभाग ने समय नहीं दिया और जल्दबाजी में कार्रवाई के दौरान उनका घरेलू सामान भी तोड़ दिया।

 

एक पीड़ित महिला ने बताया, हम मजदूरी कर बच्चों को पाल रहे हैं। नोटिस के बाद सामान समेट रहे थे, पर अधिकारियों ने एक न सुनी हमारा मकान सामान सब तोड़ दिया है अब हम कहां जाएं अब खुले आसमान के नीचे सामान रखा हुआ है अब हम कहां जाएं।

वहीं इस मामले में नहर विभाग के अधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि नहर विभाग की जमीन पर अवैध कब्जा था। हम तीन बार नोटिस दे चुके हैं। बार-बार चेतावनी के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जारी नहर विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि बाईपास स्थित नहर विभाग की जमीन पर पिछले कई सालों से झोपड़ी बनाकर रह रहे थे। उन्हें हटा दिया गया है और अब यहां पर छुट्टी बनाने वालों पर विभाग के द्वारा कार्रवाई की जाएगी खबर लेकर जाने तक अतिक्रमण हटाया जा रहा था।