jhankar
ब्रेकिंग
हरदा/नेमावर : यात्रियों का प्रतीक्षालय या अतिक्रमणकारियों की जागीर? नेमावर में उठे बड़े सवाल! इटारसी पुलिस की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, रेलवे स्टेशन से बरामद हुईं लापता 2 नाबालिग  30 मई 2026 को मध्य प्रदेश की खास खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ 30 मई 2026: देश की खास खबरें जो आज चर्चा में है जानिए कैसा रहेगा आज देश प्रदेश का मौसम आज 30 मई 2026क हरदा जिला और तहसीलों का मौसम कैसा रहेगा BIG BREAKING : हरदा में दोस्त की बर्थडे पार्टी खूनी वारदात में बदली! सिवनी मालवा नगर पालिका को राज्य स्तरीय पर्यावरण पुरस्कार, मिलेगा मुख्यमंत्री मोहन यादव करेंगे सम्मान... चुप्पी तोड़ो’ अभियान के तहत किशोरियों ने पोस्टर-रैली से दिया माहवारी स्वच्छता का संदेश साइलेज तकनीक और ‘गौरस’ एप से पशुपालकों को किया जागरूक

1 मई से महंगाई डायन का झटका

कमर्शियल LPG के साथ 5 किलो वाला ‘छोटू’ सिलेंडर भी हुआ 261 रुपये महंगा

दिल्ली में 19 किलो सिलेंडर 3071.50 रुपये पर पहुंचा, छोटे कारोबारियों की बढ़ी मुश्किलें

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 दिल्ली । कमर्शियल सिलेंडर में 993 रुपये की भारी बढ़ोतरी के साथ महीने की पहली तारीख को आम लोगों और छोटे व्यापारियों को महंगाई का डबल झटका लगा है। 1 मई 2026 से सरकारी तेल कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में 993 रुपये का इजाफा कर दिया है। नई दरें लागू होने के बाद दिल्ली में अब यह सिलेंडर 3071.50 रुपये का हो गया है। मुंबई में इसकी कीमत 3024 रुपये, कोलकाता में 3202 रुपये और चेन्नई में 3237 रुपये हो गई है।

यह लगातार चौथे महीने है जब कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़े हैं। साल की शुरुआत में यह सिलेंडर करीब 1669 रुपये का मिल रहा था। यानी जनवरी से अब तक कुल 1430 रुपये की बढ़ोतरी हो चुकी है। तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को कमर्शियल और घरेलू सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा करती हैं और ग्लोबल मार्केट के हिसाब से इसमें बदलाव करती हैं।

महंगाई से 5 किलो वाला ‘छोटू’ सिलेंडर भी नहीं बचा

कमर्शियल सिलेंडर के साथ-साथ 5 किलो वाले फ्री ट्रेड LPG यानी FTL सिलेंडर की कीमत में भी 261 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। इसे आम भाषा में ‘छोटू’ सिलेंडर कहा जाता है। अब यह सिलेंडर 549 रुपये से बढ़कर करीब 810 रुपये का हो गया है। अगर सिलेंडर के साथ लिया जाए तो ग्राहकों को करीब 1500 रुपये चुकाने पड़ सकते हैं।

यह सिलेंडर खासकर चाय-नाश्ते की दुकानों, ढाबों, रेहड़ी-पटरी वालों, छात्रों और प्रवासी मजदूरों द्वारा इस्तेमाल किया जाता है। पिछले महीने यानी 1 अप्रैल को भी इसके दाम में 51 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी। इस तरह महज एक महीने में छोटू सिलेंडर की कीमत 300 रुपये से ज्यादा बढ़ चुकी है, जो सीमित आय वाले लोगों के लिए बड़ा आर्थिक बोझ बन गया है।

किस पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर

- Install Android App -

कमर्शियल और छोटू सिलेंडर के महंगे होने का सबसे ज्यादा असर होटल, रेस्टोरेंट, बेकरी और स्ट्रीट फूड कारोबारियों पर पड़ेगा। ये सभी अपने रोजमर्रा के काम के लिए कमर्शियल LPG पर निर्भर रहते हैं। लागत बढ़ने पर दुकानदार इसका कुछ हिस्सा ग्राहकों पर डालते हैं, ऐसे में आने वाले दिनों में बाहर खाने-पीने की चीजें महंगी हो सकती हैं। चाय, समोसे, पराठे और अन्य स्ट्रीट फूड के दामों में भी इजाफा होने की संभावना है।

क्या कहते है जानकार

विशेषज्ञों का मानना है कि छोटू सिलेंडर की कीमत बढ़ने सं छोटे कारोबारियों की लागत सीधे बढ़ेगी। इससे न सिर्फ उनके मुनाफे पर असर पड़ेगा बल्कि रोजमर्रा के खर्च में भी इजाफा होगा। छोटे दुकानदारों और डेली वेज वर्कर्स के लिए यह बढ़ोतरी बड़ी चिंता का कारण बन गई है।

 

*घरेलू सिलेंडर की कीमतें स्थिर

राहत की बात यह है कि 14.2 किलो वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह सिलेंडर देशभर के लगभग 33 करोड़ घरों में खाना पकाने के लिए इस्तेमाल होता है। आखिरी बार घरेलू सिलेंडर के दाम 7 मार्च 2026 को 60 रुपये बढ़ाए गए थे। पेट्रोल, डीजल और PDS के तहत मिलने वाले केरोसिन के दाम भी फिलहाल स्थिर रखे गए हैं।

तेल कंपनियों ने एविएशन टरबाइन फ्यूल यानी ATF के घरेलू रेट भी नहीं बढ़ाए हैं, जिससे एयरलाइंस और यात्रियों को थोड़ी राहत मिली है। हालांकि अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ATF महंगा हुआ है।

अचानक क्यों बढ़ी हैं कीमतें

तेल कंपनियों के अनुसार गैस की कीमतों में यह उछाल अंतरराष्ट्रीय हालात से जुड़ा है। 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद वैश्विक स्तर पर LPG आपूर्ति प्रभावित हुई थी। इसका असर भारत में भी देखने को मिला, जहां गैस सिलेंडर की उपलब्धता और कीमतों पर दबाव बढ़ गया है। होर्मुज स्ट्रेट में तनाव और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव भी इसका एक बड़ा कारण है।

कमर्शियल LPG कुल खपत का सिर्फ 10-12% हिस्सा है, लेकिन इसकी कीमतों में बढ़ोतरी का अप्रत्यक्ष असर आम उपभोक्ताओं पर भी पड़ता है। ग्राहकों को सलाह है कि अपने शहर के ताजा रेट के लिए इंडेन, भारत गैस या HP गैस की आधिकारिक वेबसाइट पर जानकारी चेक करें।