jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में बलाई महासभा ने उठाया बड़ा मुद्दा: “अपना स्थान नहीं तो समाज के कार्यक्रम कैसे हों?” प्रशासन ... हरदा कृषि उपज मंडी में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस हंडिया : तिरंगे के बीच बच्चों संग बैठा प्रशासन, खेड़ीनीमा स्कूल में दिखी अलग तस्वीर,, MP Weather Update 16 अगस्त 2026: मध्य प्रदेश में बारिश का दौर जारी, कई जिलों में अलर्ट हंडिया : चारों धाम और बारह ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कर लौटे खत्री परिवार के सदस्य,,, एसडीएम कार्यालय को स्वतंत्रता दिवस पर मिला तृतीय पुरस्कार   हरदा में 15 अगस्त को ध्वजारोहण की जगह फहराया गया तिरंगा, CM राइज स्कूल में भी सामने आया मामला पिछले... अखंड भारत संकल्प दिवस 14 अगस्त पर रहटगाँव में स्थायी ध्वज एवं अखंड भारत चौक की स्थापना भोपाल में 80वां स्वतंत्रता दिवस: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लाल परेड ग्राउंड पर किया ध्वजारोहण , द... हरदा जिले की हलचल न्यूज अपडेट 15 अगस्त 2026 शनिवार

रायसेन में आंधी-तूफान, बारिश ने मचाई तबाही: वेयर हाउस की छत उड़ी, खरीदी केंद्रों पर रखा अनाज भीगा

रायसेन। जिले के कई इलाकों में अचानक मौसम के बदले मिजाज ने किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी हैं। तेज आंधी और तूफान के चलते अफरा-तफरी के हालात बन गए। तेज बारिश सेबरेली के पास छुछार गांव में हरशिव वेयर हाउस की छत उड़ गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है।

तेज हवा के साथ हुई जोरदार बारिश
वायरल हो रहे वीडियो में साफ दिख रहा है कि तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है, और अचानक से प्रेशर बढ़ने पर वेयर हाउस की छत उड़ जाती है। वहीं बाहर भी अनाज रखा हुआ है। जानकारी के मुताबिक 5000 मैट्रिक टन क्षमता वाले इस वेयर हाउस में हजारों क्विंटल सरकारी मूंग रखी हुई है। घटना के बाद हड़कंप मच गया है।

- Install Android App -

किसानों की बढ़ी मुश्किलें
जिले के कई क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की खबर आ रही है। किसान खरीदी केंद्रों पर अपनी फसल बेचने के लिए पहुंचे थे। उनके सामने बड़ी समस्या खड़ी हो गई। अचानक हुई तेज बारिश से वाहनों में भरा अनाज भीग गया। खरीदी केंद्रों पर किसानों के वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लगी हैं।

खरीदी केंद्रों पर मची अफरा तफरी
अचानक मौसम के करवट बदलने से जिले भर में खरीदी केंद्रों पर अफरा तफरी का माहौल बन गया। किसानों का अनाज भीगने से सरकारी खरीदी पर असर होगा। बरेली बाड़ी ओर रायसेन में ज्यादा स्थिति खराब बताई जा रही है।