jhankar
ब्रेकिंग
कृषि उपज मण्डी हरदा में 16 से 18 तक गेहूँ व मक्का फसल का नीलामी कार्य बंद रहेगा विश्व रक्तचाप दिवस पर 16 मई से 16 जून तक चलेगा विशेष अभियान जिला कार्यक्रम अधिकारी ने सक्षम आंगनवाड़ी केन्द्रों की समीक्षा की निःशुल्क हैंडबॉल प्रशिक्षण शिविर में देर रात तक अभ्यास कर रहे खिलाड़ी खनिज के अवैध परिवहन में शामिल 2 ट्रेक्टर ट्रॉली व एक डम्पर जप्त हरदा : कहार समाज समिति ने श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई प्रभु श्रीराम के परम भक्त केवट महाराज की जय... सिवनी मालवा: कानून व्यवस्था को लेकर प्रशासन का फ्लैग मार्च,sdm विजय राय के नेतृत्व में निकला काफिला बिग न्यूज टिमरनी: पुरानी रंजिश में युवक की चाकू मारकर हत्या, पुलिस ने 19 वर्षीय आरोपी को किया गिरफ्त... हंडिया : “जय निषादराज” के जयघोष से गूंजा नगर, केवट जयंती पर उमड़ा आस्था और एकता का सैलाब! सिविल अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल, कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन  

अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं

हरदा : प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अंजली जोसेफ जोनाथन ने मंगलवार को जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित ‘जनसुनवाई’ कार्यक्रम में आए नागरिकों की समस्याएं सुनी और उपस्थित अधिकारियों को नागरिकों की समस्याओं के निराकरण के लिए निर्देश दिए।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री पुरूषोत्तम कुमार, संयुक्त कलेक्टर श्री सतीश राय एवं सुश्री रजनी वर्मा, एसडीएम हरदा श्री अशोक डहेरिया, एसडीएम टिमरनी श्री संजीव नागू, एसडीएम खिरकिया सुश्री शिवांगी बघेल सहित अन्य जिला अधिकारी उपस्थित थे।

- Install Android App -

जनसुनवाई में ग्राम अहलवाड़ा निवासी फुलवती बाई ने लोन जमा करने के उपरान्त अपनी जमीन के खसरे को बंधन मुक्त कराने के संबंध में आवेदन दिया, जिस पर प्रबन्ध जिला अग्रणी बैंक को आवेदिका की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिये गये। ग्राम बाजनिया निवासी महेन्द्र यादव ने व्यवसाय प्रारम्भ करने हेतु शासकीय योजनार्न्तगत ऋण दिलाने हेतु आवेदन दिया,

जिस पर महाप्रबन्धक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र हरदा को आवेदक की पात्रता का परीक्षण कर ऋण दिलाने के निर्देश दिये गये। खेड़ीपुरा निवासी शांतीबाई ने जनसुनवाई में वृद्धावस्था पेंशन चालू कराने के लिये आवेदन दिया, जिस पर उप संचालक सामाजिक न्याय विभाग को आवेदिका की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिये गये।