jhankar
ब्रेकिंग
बिग न्यूज टिमरनी: पुरानी रंजिश में युवक की चाकू मारकर हत्या, पुलिस ने 19 वर्षीय आरोपी को किया गिरफ्त... हंडिया : “जय निषादराज” के जयघोष से गूंजा नगर, केवट जयंती पर उमड़ा आस्था और एकता का सैलाब! सिविल अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल, कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन   मध्य प्रदेश की प्रमुख कृषि मंडियों के अनाज के ताजा भाव 15 मई 2026 - मध्य प्रदेश में सोना-चांदी के ताजा भाव Harda : कलेक्टर ने जिले में उपार्जन व्यवस्था की समीक्षा की 15 मई 2026 को मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट देश भर में आज का मौसम और तापमान 15 मई 2026 को MP की प्रमुख खबरें मकड़ाई एक्सप्रेस 24 के साथ 15 मई 2026 को देश-विदेश की मुख्य खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ

सिविल अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल, कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन  

दवाइयों-डॉक्टरों की कमी से मरीज परेशान, रात में नहीं मिलती दवाइयां 

केके यदुवंशी पत्रकार 

सिवनी मालवा।नगर कांग्रेस कमेटी ने सिविल अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री के नाम शुक्रवार दोपहर को तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा कांग्रेस ने अस्पताल में दवाइयों, एक्स-रे फिल्म और डॉक्टरों की कमी का मुद्दा उठाते हुए तत्काल सुधार की मांग की।

- Install Android App -

नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुदेश शर्मा ने बताया कि अस्पताल में जीवनरक्षक दवाइयां उपलब्ध नहीं होने से गरीब मरीजों को बाहर से महंगी दवाइयां खरीदनी पड़ रही हैं। एक्स-रे फिल्म न होने के कारण जांचें लंबित हैं और मरीजों का इलाज प्रभावित हो रहा है।

कांग्रेस पार्षद प्रतिनिधि दीपक दीक्षित ने बताया सबसे गंभीर समस्या डॉक्टरों के रिक्त पदों की है। स्टाफ की कमी के चलते दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को बिना इलाज लौटना पड़ रहा है।

ज्ञापन में बताया गया कि नगरीय क्षेत्र में रात 10 बजे के बाद एक भी मेडिकल स्टोर खुला नहीं रहता। आपात स्थिति में मरीजों को दवाइयों के लिए भटकना पड़ता है। कांग्रेस ने मांग की है कि कम से कम एक मेडिकल स्टोर को खोलने की अनुमति दी जाए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि कांग्रेस ने रोगी कल्याण समिति की बैठक में विपक्षी दल के प्रतिनिधियों और पत्रकारों को भी बुलाने की मांग की,

ताकि अस्पताल की व्यवस्थाओं में पारदर्शिता बनी रहे नगर कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र दवाइयों की उपलब्धता, एक्स-रे सुविधा और डॉक्टरों की नियुक्ति नहीं की गई तोआंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन सौंपते समय कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।