हरदा : कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन ने शुक्रवार को जिले में गेहूँ उपार्जन व्यवस्था की समीक्षा की। इस दौरान उन्होने जिले में वेयरहाऊसेस में गेहूँ भण्डारण व्यवस्था एवं जो वेयरहाऊस भर गए है, उनके अन्य रिक्त वेयरहाऊसेस में युक्तियुक्तकरण के निर्देश दिये।
उपार्जन व्यवस्था के लिये हम्माल एवं तौल व्यवस्था की भी बैठक में समीक्षा की गई। बैठक में निर्देश दिये गये कि गेहूँ विक्रय के लिये आने वाले किसानों को कोई असुविधा न हो, यह ध्यान रखा जाए। इस दौरान संयुक्त कलेक्टर श्री सतीश राय सहित संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

