jhankar
ब्रेकिंग
कृषि उपज मण्डी हरदा में 16 से 18 तक गेहूँ व मक्का फसल का नीलामी कार्य बंद रहेगा विश्व रक्तचाप दिवस पर 16 मई से 16 जून तक चलेगा विशेष अभियान जिला कार्यक्रम अधिकारी ने सक्षम आंगनवाड़ी केन्द्रों की समीक्षा की निःशुल्क हैंडबॉल प्रशिक्षण शिविर में देर रात तक अभ्यास कर रहे खिलाड़ी खनिज के अवैध परिवहन में शामिल 2 ट्रेक्टर ट्रॉली व एक डम्पर जप्त हरदा : कहार समाज समिति ने श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई प्रभु श्रीराम के परम भक्त केवट महाराज की जय... सिवनी मालवा: कानून व्यवस्था को लेकर प्रशासन का फ्लैग मार्च,sdm विजय राय के नेतृत्व में निकला काफिला बिग न्यूज टिमरनी: पुरानी रंजिश में युवक की चाकू मारकर हत्या, पुलिस ने 19 वर्षीय आरोपी को किया गिरफ्त... हंडिया : “जय निषादराज” के जयघोष से गूंजा नगर, केवट जयंती पर उमड़ा आस्था और एकता का सैलाब! सिविल अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल, कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन  

जिला कार्यक्रम अधिकारी ने सक्षम आंगनवाड़ी केन्द्रों की समीक्षा की

हरदा : जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्री राजा रंगारे ने शुक्रवार को परियोजना कार्यालय में सक्षम आंगनबाड़ी केंद्रों के संबंध में विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में संबंधित परियोजना अधिकारी, पर्यवेक्षक एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रही। बैठक के दौरान सक्षम आंगनवाड़ी केंद्रों में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं एवं आवश्यक व्यवस्थाओं की बिंदुवार समीक्षा की गई।

जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री रंगारे ने रेन वाटर हार्वेस्टिंग की व्यवस्था, पोषण वाटिका का विकास, केंद्र परिसर में बाउंड्रीवॉल निर्माण, नल-जल कनेक्शन की उपलब्धता, विद्युत मीटर एवं बिजली फिटिंग की स्थिति, भवन की गुणवत्ता एवं सुरक्षा, वॉटर प्यूरीफायर की उपलब्धता, टीवी की व्यवस्था तथा शौचालय की स्थिति के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

- Install Android App -

समीक्षा के दौरान श्री रंगारे ने अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी सक्षम आंगनवाड़ी केंद्रों में शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं, जिससे बच्चों एवं हितग्राहियों को बेहतर वातावरण उपलब्ध कराया जा सके। विशेष रूप से पोषण वाटिका के माध्यम से पोषण संवर्धन गतिविधियों को बढ़ावा देने तथा वर्षा जल संरक्षण हेतु रेन वाटर हार्वेस्टिंग व्यवस्था को प्रभावी रूप से विकसित करने के निर्देश दिए गए।

जिला कार्यक्रम अधिकारी ने कहा कि सक्षम आंगनवाड़ी केंद्रों का उद्देश्य बच्चों के सर्वांगीण विकास, प्रारंभिक शिक्षा, पोषण एवं स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाना है। इसके लिए सभी केंद्रों में स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना आवश्यक है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया

कि जिन केंद्रों में आवश्यक व्यवस्थाएं अधूरी हैं, वहां शीघ्र कार्यवाही सुनिश्चित की जाए तथा प्रगति प्रतिवेदन नियमित रूप से प्रस्तुत किया जाए। बैठक में केंद्रवार व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए आवश्यक सुधार कार्यों हेतु कार्ययोजना तैयार करने पर भी जोर दिया गया, ताकि सभी सक्षम आंगनवाड़ी केंद्रों को आदर्श स्वरूप प्रदान किया जा सके।