jhankar
ब्रेकिंग
कृषि उपज मण्डी हरदा में 16 से 18 तक गेहूँ व मक्का फसल का नीलामी कार्य बंद रहेगा विश्व रक्तचाप दिवस पर 16 मई से 16 जून तक चलेगा विशेष अभियान जिला कार्यक्रम अधिकारी ने सक्षम आंगनवाड़ी केन्द्रों की समीक्षा की निःशुल्क हैंडबॉल प्रशिक्षण शिविर में देर रात तक अभ्यास कर रहे खिलाड़ी खनिज के अवैध परिवहन में शामिल 2 ट्रेक्टर ट्रॉली व एक डम्पर जप्त हरदा : कहार समाज समिति ने श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई प्रभु श्रीराम के परम भक्त केवट महाराज की जय... सिवनी मालवा: कानून व्यवस्था को लेकर प्रशासन का फ्लैग मार्च,sdm विजय राय के नेतृत्व में निकला काफिला बिग न्यूज टिमरनी: पुरानी रंजिश में युवक की चाकू मारकर हत्या, पुलिस ने 19 वर्षीय आरोपी को किया गिरफ्त... हंडिया : “जय निषादराज” के जयघोष से गूंजा नगर, केवट जयंती पर उमड़ा आस्था और एकता का सैलाब! सिविल अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल, कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन  

विश्व रक्तचाप दिवस पर 16 मई से 16 जून तक चलेगा विशेष अभियान

हरदा : विश्व रक्तचाप दिवस के अवसर पर 16 मई से 16 जून तक जिले में विशेष अभियान चलाया जाएगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एच. पी. सिंह ने बताया कि 17 मई विष्व रक्तचाप दिवस के अवसर पर जिले में 16 मई से 16 जून तक विशेष अभियान चलाया जावेगा।

अभियान के तहत 30 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों की उच्च रक्तचाप एवं मधुमेह की स्क्रीनिंग व रिस्क्रीनिंग, फॉलोअप एवं कंट्रोल बढ़ाए जाने एवं जन जागरुकता संबंधी गतिविधियां आयोजित की जाएगी। इस वर्ष की थीम ‘‘उच्च रक्तचाप को मिलकर नियंत्रित करें‘‘ है।

- Install Android App -

इस दिवस का मुख्य उद्देश्य उच्च रक्तचाप से बचाव, जांच एवं उपचार संबंधित स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जन समुदाय में जागरुकता लाना है। डॉ. सिंह ने बताया कि 16 मई से 16 जून 2026 तक अभियान मोड में 30 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों की उच्च रक्तचाप एवं मधुमेह की स्क्रीनिंग व

रिस्क्रीनिंग जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थाओं जिला चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक एवं उप स्वास्थ्य केन्द्र (एसएचसी) व आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर की जाएगी।