jhankar
ब्रेकिंग
बनापुरा मंडी में व्यापारियों की गुंडागर्दी गेहूं की बोली को लेकर दो व्यापारी में मारपीट, मंडी सचिव न... हंडिया : साइबर अपराध से बचाव के लिए हंडिया पुलिस का जागरूकता अभियान शुरू! हंडिया : मातेश्वरी जगदंबा सरस्वती का 61वां पुण्य स्मृति दिवस श्रद्धा और आध्यात्मिक भावनाओं के साथ मन... 24 जून 2026 – मध्यप्रदेश में हादसो की हलचल 24 जून 2026, बुधवार – मध्यप्रदेश के प्रमुख खबरें 24 जून 2026, बुधवार – मध्यप्रदेश का मौसम समाचार 🌧️ 24 जून 2026, बुधवार – देश का मौसम समाचार  🌦️ पेट्रोल भरवाने जाओ या जान जोखिम में डालो? अर्जुन फ्यूल्स के पहुंच मार्ग पर सवाल ही सवाल! 24 जून 2026, बुधवार – देश -विदेश की मुख्य खबरों की झलक 24 जून 2026, बुधवार - सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल

समाजसेवियों का मिला सहयोग, विद्या आसन एवं पोषण प्रहरी अभियान को मिलेगा नया विस्तार

हरदा, : जिले में कुपोषित बच्चों को सुपोषण की श्रेणी में लाने तथा शासकीय स्कूलों में बच्चों के लिए डेस्क-बैंच उपलब्ध कराने हेतु संचालित “पोषण प्रहरी अभियान” एवं “विद्या आसन अभियान” को समाज के विभिन्न वर्गों का व्यापक सहयोग मिलने लगा है। बुधवार को आयोजित बैठक में विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं समाजसेवियों ने इन अभियानों में बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाने का आश्वासन दिया।

कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में उपस्थित समाजसेवियों ने अभियानों को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए अपने सुझाव भी दिए। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी श्री डी.एस. रघुवंशी,

- Install Android App -

जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्री राजा रंगारे, जिला परियोजना समन्वयक श्री बलवन्त पटेल सहित जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। इसमें राजपूत, विश्नोई, गुर्जर, जाट, जैन, मुस्लिम एवं अग्रवाल समाज के प्रतिनिधियों ने भी सक्रिय सहभागिता दर्ज कराई।

बैठक में बताया गया कि “विद्या आसन अभियान” के माध्यम से जिले की शासकीय प्राथमिक शालाओं में बच्चों को डेस्क-बैंच उपलब्ध कराए जा रहे हैं, ताकि उन्हें बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सके। वहीं “पोषण प्रहरी अभियान” हरदा जिले में कुपोषण मुक्ति की दिशा में जनभागीदारी आधारित एक अभिनव पहल के रूप में संचालित किया जा रहा है। यह अभियान गंभीर कुपोषित एवं कुपोषित बच्चों को सुपोषण की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में प्रभावी प्रयास साबित हो रहा है।