1. दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने शाम-रात को हल्की बारिश/बूंदाबांदी का अलर्ट जारी किया। 40-50 किमी/घंटा की तेज हवाएं चल सकती हैं। पिछले कुछ दिनों की गर्मी से राहत मिलेगी।
2. CBSE का बड़ा फैसला: 6वीं में तीसरी भाषा अनिवार्य
2026-27 सत्र से छठी कक्षा में तीसरी भाषा जरूरी होगी। स्कूलों को 31 मई 2026 तक पोर्टल पर भाषा चुननी है। NCERT 1 जुलाई से किताबें देगा ।
3. नोएडा ऑटो पार्ट्स कंपनी में भीषण आग
सेक्टर की कंपनी में लगी आग, 4 किमी दूर से दिखा धुआं। 35 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर ।
4. भारत-अफ्रीका शिखर सम्मेलन आज दिल्ली में
चौथा भारत-अफ्रीका फोरम शिखर सम्मेलन आज। अफ्रीकी देशों के नेता, अफ्रीकी संघ आयोग शामिल। थीम: “नवाचार, लचीलापन और समावेशी परिवर्तन” ।
5. बिहार: राबड़ी देवी को बंगला खाली करने का नोटिस
विभाग ने तीसरी बार 10 सर्कुलर रोड आवास छोड़ने का नोटिस भेजा। राबड़ी बोलीं- “फोर्स बुला लो, बंगला खाली नहीं करेंगे”।
6. राजस्थान में रेतीला बवंडर + ओले
9 जिलों में बवंडर, जयपुर में ओले गिरे। पाली में पेड़ गिरने से बच्चे की मौत। भीलवाड़ा में टावर गिरा।
7. उज्जैन में सिंहस्थ-2028 की तैयारी तेज
ACS ने निरीक्षण किया। 3000 हेक्टेयर में पार्किंग पर फोकस। 100 चौराहे हाईटेक होंगे, रियल टाइम मॉनिटरिंग होगी।
विदेश की बड़ी खबरें
1. पेरिस में PSG की जीत के बाद बवाल
फुटबॉल फैंस और पुलिस में झड़प। 79 उपद्रवी गिरफ्तार। मेट्रो-बस सेवा रोकी गई ।
2. ईरान होर्मुज स्ट्रेट पर टोल वसूलेगा?
ईरानी संसद में आज वोटिंग। बिल पास होने पर ईरान इस रणनीतिक जलमार्ग पर नियंत्रण मजबूत करेगा ।
3. ट्रंप की ईरान डील मीटिंग बेनतीजा
व्हाइट हाउस सिचुएशन रूम में 2 घंटे चर्चा के बाद भी अमेरिका-ईरान समझौते पर फैसला नहीं ।
4. बरेली: चीनी मिल की जमीन ₹28 करोड़ में नीलाम
बहेड़ी केसर चीनी मिल की कुर्क जमीन नीलाम। गन्ना किसानों का बकाया भुगतान होगा।

