आज सोमवार की सकारात्मक खबर से करते शुरुआत
– भारत-ओमान CEPA लागू : आज से भारत-ओमान के बीच सबसे बड़ी इकोनॉमिक डील लागू। हजारों भारतीय उत्पादों को ओमान में शुल्क मुक्त एंट्री। इंजीनियरिंग, टेक्सटाइल, दवा, जेम्स-ज्वेलरी को बड़ा फायदा। भारत-खाड़ी संबंधों का अहम हिस्सा।
– भारत-अमेरिका ट्रेड टॉक शुरू : 1-4 जून तक दिल्ली में अंतरिम व्यापार समझौते पर अहम वार्ता। US टीम का नेतृत्व ब्रेंडन लिंच, भारत से दर्पण जैन करेंगे। बाजार पहुंच, टैरिफ, निवेश पर चर्चा। US ने भारत पर शुल्क 50% से घटाकर 18% करने पर सहमति दी थी।
– कॉमर्शियल सिलेंडर महंगा : देशभर में 19 किलो वाला सिलेंडर ₹42 बढ़कर दिल्ली में ₹3,113 का हुआ।
– 1 जून से नए नियम : LPG, UPI, बैंकिंग, ट्रेन सफर से जुड़े नियम बदले। अब “एक घर, एक LPG कनेक्शन” लागू। PF से ATM तक कई बदलाव।
– कॉटन इंपोर्ट ड्यूटी हटी : 5 महीने के लिए विदेशी कपास पर आयात शुल्क खत्म।
– कर्नाटक सीएम शपथ : डीके शिवकुमार सादगी से सीएम पद की शपथ लेना चाहते हैं। कांग्रेस 2027 मिशन के लिए 6 राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष बदलने की तैयारी में।
– UP को स्थायी डगप : IPS राजीव कृष्ण बने यूपी के नए स्थायी DGP, 4 साल बाद नियुक्ति।
– पहलगाम हमला जांच : NIA खुलासा – आतंकियों के फोन का लिंक पाकिस्तानी बैंक से जुड़ा।
– कठुआ-माधोपुर रेल पुल तैयार : 2025 की बाढ़ में टूटा पुल 17 फिर बना। 1 जून से दोनों ट्रैक पर ट्रेनें चलेंगी। 31 ट्रेनों का संचालन बहाल। अमरनाथ यात्रा के लिए बड़ी राहत।
– US-ईरान तनाव :- होर्मुज में अमेरिकी सेना ने ईरान जा रहे मालवाहक जहाज को हेलफायर मिसाइल से रोका। अमेरिका बोला – तेहरान के खिलाफ फिर युद्ध शुरू करने में सक्षम।
– UP :- CM योगी 1 जून को 10वीं-12वीं के 223 मेधावी छात्रों को 1 लाख ₹ और टैबलेट देंगे।
– राजस्थान : 1 जून को पेट्रोल-डीजल हड़ताल, पंप बंद रहेंगे।
– बंगाल : अभिषेक बनर्जी पर हमले के बाद TMC में बगावत के संकेत।

