jhankar
ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश की राजनीति में आया उबाल : मुख्यमंत्री मोहन यादव, PCC चीफ जीतू पटवारी और पूर्व CM कमलनाथ ... ग़ाज़ियाबाद के 17 वर्षीय मासूम की कहानी जिसका दोस्ती और भाईचारे के नाम पर बेरहमी से हुआ कत्ल दोस्त क... जानिए मध्य प्रदेश की मुख्य खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ जाने देश की मुख्य खबरें हरदा ब्रेकिंग न्यूज: 1 जून 2026 - जिला मुख्यालय समेत 6 तहसीलों का मौसम अपडेट, दोपहर बाद आंधी-बारिश क... 1 जून 2026, सोमवार का पंचांग और राशिफल हरदा विधायक डॉ. दोगने ने ग्राम कड़ोला उबारी में किया विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण, 37 लाख र... नेताओं ने देश का भविष्य को घुटने पर झुकाया मथुरा जाने वाले खिलाड़ियों के स्वागत की तस्वीर पर सवाल, महिला कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूत करने हरदा पहुंचीं प्रदेश महासचिव नेहा चावरे विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर ब्रह्माकुमारीज द्वारा नशा मुक्ति का संदेश, दिलाई गई शपथ

जानिए मध्य प्रदेश की मुख्य खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ

विश्व दुग्ध दिवस: MP को ‘मिल्क कैपिटल’ बनाने का लक्ष्य

CM डॉ. मोहन यादव ने 2028 तक MP को देश की ‘मिल्क कैपिटल’ बनाने का ऐलान। मालवा-निमाड़ बनेगा मुख्य आधार। प्रदेश देश का तीसरा सबसे बड़ा दुग्ध उत्पादक – 9.12% हिस्सेदारी, 2.13 करोड़ टन सालाना उत्पादन। रोज 52 लाख किलो दूध संग्रहण का लक्ष्य।

नई तबादला नीति लागू, 1-15 जून तक होंगे ट्रांसफर

MP सरकार ने तबादलों से बैन हटाया। 1 से 15 जून 2026 तक सरकारी कर्मचारियों के ट्रांसफर होंगे। ई-ऑफिस सिस्टम अनिवार्य, मंत्रियों की मंजूरी डिजिटल। अनुसूचित क्षेत्रों के खाली पद पहले भरेंगे।

कैबिनेट के बड़े फैसले: मंत्रियों का स्वेच्छानुदान बढ़ा

राज्य मंत्रियों का स्वेच्छानुदान ₹16,000 से बढ़ाकर ₹25,000 किया। छोटे ठेकेदारों को राहत – 10 करोड़ से कम की परियोजनाओं में लागत वृद्धि सरकार वहन करेगी। वृद्धजनों की पेंशन के लिए ₹6116 करोड़ मंजूर।

CM-पीसीसी चीफ में जुबानी जंग

CM मोहन यादव बोले- “जीतू पटवारी दो कौड़ी के प्रदेशाध्यक्ष”। जीतू पटवारी का पलटवार- “किसान के बेटे आपके लिए दो कौड़ी के ही हैं”। कमलनाथ ने CM को मर्यादा न भूलने की नसीहत दी।

कक्षा 5वीं-8वीं की पुन:परीक्षा आज से शुरू

1 से 6 जून तक मुख्य परीक्षा में फेल/अनुपस्थित छात्रों की पुन: परीक्षा। एडमिट कार्ड http://rskmp.in से डाउनलोड। परीक्षा केंद्र सिर्फ जनशिक्षा केंद्र स्तर पर। 25 मई तक प्रवेश पत्र देना अनिवार्य ।

- Install Android App -

विदिशा में शिवराज ने कैंसर स्क्रीनिंग कैंप शुरू किया

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान विदिशा में स्वनिधि लाभार्थियों से मिले। 5-7 जून तक टाटा मेमोरियल के डॉक्टर कैंसर स्क्रीनिंग करेंगें।

इंदौर के रजत पाटीदार ने RCB को बनाया चैंपियन

RCB ने दूसरी बार IPL ट्रॉफी जीती। इंदौर के रजत पाटीदार के नेतृत्व में बेंगलुरु चैंपियन। शहर में तिरंगा लेकर जश्न, आतिशबाजी ।

BJP विधायक प्रीतम लोधी का विवादित बयान

शिवपुरी से विधायक प्रीतम लोधी ने 13 गुर्जरों के हत्यारे डकैत को बताया ‘सुख-दुख का साथी’। फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी।

राजगढ़ में धूलभरी आंधी-बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त

कलालपुरा में अवैध नल कनेक्शन कटे, 27 गांवों में जल आपूर्ति फिर शुरू। राजगढ़ में आंधी-बारिश से कई पेड़ गिरे, घंटों बिजली गुल ।

उज्जैन में फिल्मी सितारों ने किए महाकाल दर्शन

फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर और अभिनेता जय भानुशाली ने बाबा महाकाल के दर्शन किए। नंदी के कान में मनोकामना कही। सोमवार भस्म आरती में भांग-चंदन से राजा स्वरूप शृंगार