jhankar
ब्रेकिंग
8 जून को नगर पालिका परिषद हरदा का घेराव, जनआक्रोश आंदोलन की तैयारी को लेकर बैठक संपन्न पशुपालन क्षेत्र में डिजिटल क्रांति की ओर अग्रसर मध्यप्रदेश नगर की सुधरेगी यातायात व्यवस्था हर मंगलवार को चलाया जाएगा अभियान बुधवार को चलेगी अतिक्रमण विरोधी कार... असंगठित श्रमिकों के लिए सहारा ‘पीएम श्रम योगी मानधन योजना’ मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 7 प्रकरण दर्ज माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई जिले में कहीं भी पेयजल की दिक्कत न हो किसानों को सुगमता से डीजल मिले - कलेक्टर गाँव वालों ने कहा मर जाओगे... फिर भी अंधविश्वास तोड़ने के लिए विनय गौर ने अपने हाथ पर करवाया बाइट!" सड़क बनी 'मौत का तालाब', 2 साल से सतवासा के ग्रामीण नरकीय जीवन को मजबूर

किसानों को सुगमता से डीजल मिले – कलेक्टर

पेट्रोल पम्प एसोसिएशन की बैठक आयोजित

- Install Android App -

हरदा : कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन ने सोमवार को पेट्रोल पम्प संचालकों के साथ बैठक कर जिले में डीजल की सुगम आपूर्ति व्यवस्था बनाये रखने के निर्देश दिये हैं। उन्होने कहा है कि किसानों को खेती के कार्यों के लिये डीजल आपूर्ति में दिक्कत न हो, इस बात का ध्यान रखा जाए।

बैठक में कलेक्टर ने कहा कि वे ऑयल कम्पनी के अधिकारियों से भी चर्चा कर जिले में पर्याप्त डीजल की आपूर्ति बनाये रखने में समन्वय स्थापित करेंगे। इस दौरान पेट्रोल पम्प संचालक एसोसिएशन के पदाधिकारी सहित संयुक्त कलेक्टर श्री सतीश राय एवं जिला आपूर्ति अधिकारी श्री बासुदेव भदोरिया उपस्थित थे।