jhankar
ब्रेकिंग
8 जून को नगर पालिका परिषद हरदा का घेराव, जनआक्रोश आंदोलन की तैयारी को लेकर बैठक संपन्न पशुपालन क्षेत्र में डिजिटल क्रांति की ओर अग्रसर मध्यप्रदेश नगर की सुधरेगी यातायात व्यवस्था हर मंगलवार को चलाया जाएगा अभियान बुधवार को चलेगी अतिक्रमण विरोधी कार... असंगठित श्रमिकों के लिए सहारा ‘पीएम श्रम योगी मानधन योजना’ मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 7 प्रकरण दर्ज माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई जिले में कहीं भी पेयजल की दिक्कत न हो किसानों को सुगमता से डीजल मिले - कलेक्टर गाँव वालों ने कहा मर जाओगे... फिर भी अंधविश्वास तोड़ने के लिए विनय गौर ने अपने हाथ पर करवाया बाइट!" सड़क बनी 'मौत का तालाब', 2 साल से सतवासा के ग्रामीण नरकीय जीवन को मजबूर

नगर की सुधरेगी यातायात व्यवस्था हर मंगलवार को चलाया जाएगा अभियान बुधवार को चलेगी अतिक्रमण विरोधी कार्यवाही

हरदा : शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने और अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए नगर पालिका परिषद हरदा द्वारा जून माह के लिए एक विशेष एक्शन प्लान का कैलेंडर जारी किया है। जारी कलेण्डर अनुसार प्रत्येक मंगलवार को शहर के प्रमुख मार्गों पर यातायात नियमों का पालन करने के लिये नागरिकों को जागरूक किया जाएगा, वहीं हर बुधवार को अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया जाएगा।

नगर पालिका द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार 2 जून को नार्मदीय धर्मशाला से घंटाघर (बर्तन बाजार, कपड़ा बाजार, किराना बाजार, पुरानी सब्जी मंडी क्षेत्र), लक्ष्मीनारायण मंदिर चौक तक तथा घंटाघर से चांडक चौक तक यातायात व्यवस्था संबंधी कार्यवाही की जाएगी। इसी प्रकार 9 जून को चांडक चौक से टॉक चौराहा होते हुए परशुराम चौक, सब्जी मंडी, शासकीय चिकित्सालय, नारायण टॉकीज से रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड क्षेत्र, 16 जून को शासकीय चिकित्सालय से नेहरू स्टेडियम,

- Install Android App -

छीपानेर रोड तक, 23 जून को परशुराम चौक से इंदौर रोड साईं मंदिर तक तथा 30 जून को हनुमान मंदिर से कलेक्ट्रेट तथा घंटाघर सघन बाजार क्षेत्र तक यातायात व्यवस्था संबंधी कार्यवाही की जाएगी।
इसी प्रकार 3 और 10 जून को शहर में चिन्हित किए गए जर्जर भवनों को हटाने की कार्रवाई की जाएगी ताकि मानसून से पहले किसी बड़े हादसे को रोका जा सके। इसके अलावा 17 जून को नार्मदीय धर्मशाला से घंटाघर (बाजार क्षेत्र) और लक्ष्मीनारायण मंदिर चौक से चांडक चौक तक अवैध अतिक्रमण हटाने हेतु कार्यवाही की जाएगी।

जारी कलेण्डर अनुसार 24 जून को चांडक चौक, टॉक चौराहा, परशुराम चौक, सब्जी मंडी, जिला अस्पताल और रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड क्षेत्र से अतिक्रमण हटाया जाएगा। मुख्य नगर पालिका अधिकारी हरदा ने व्यापारियों और आम नागरिकों से अपील की है कि वे इस कार्रवाई में सहयोग करें और सड़कों पर अवैध रूप से सामान या वाहन रखकर यातायात को बाधित न करें।