हरदा : कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन के निर्देशन व जिला आबकारी अधिकारी श्री सुनील भोजने के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग के दल नेे गत दिवस को मदिरा के अवैध विक्रय, परिवहन व संग्रहण के विरूद्ध कार्यवाही की।
जिला आबकारी अधिकारी श्री सुनील भोजने ने बताया कि इस दौरान आबकारी विभाग के दल ने जिले के ग्राम सोनपुरा, सांगवा, रामटेक, भंवरदी रैयत, नितिन ढाबा मोरगढ़ी, जूनापानी, जयमालपुर, हरीपुरा, खिरकिया व चौकड़ी में दबिश दी।
दबिश के दौरान कुल 32 देशी मदिरा प्लेन शराब, 10 देाी मदिरा मसाला शराब, 4 केन बियर एवं 420 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त कर आबकारी अधिनियम 1915 के तहत कुल 7 प्रकरण दर्ज किये।

