jhankar
ब्रेकिंग
मौसम का विकराल रूप: अगले 14 घंटों में कई राज्यों में भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट, IMD ने जारी की... हंडिया बस स्टैंड पर अवैध अतिक्रमण का मामला: रातों-रात टप रखकर किया पक्का निर्माण, तहसीलदार बोले जांच... खंडवा मंदिर में मांस रखने का मामला: आरोपी गिरफ्तार, तांत्रिक के कहने पर कृत्य करने की बात कबूली, इला... हरदा: टिमरनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 927 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार हरदा में एम्बुलेंस व्यवस्था पर गंभीर सवाल: करोड़ों के जिला अस्पताल का क्या फायदा, जब समय पर नहीं पहु... हरदा: कॉलेज छात्रा का घर के आंगन में अधजला शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी ₹19 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा गया रोजगार सहायक, लोकायुक्त का बड़ा ट्रैप ऑपरेशन MP के 82 लाख किसानों के खातों में आए ₹3,300 करोड़ , सीएम ने खंडवा से की राशि ट्रांसफर मूंग खरीदी आंदोलन: हरदा में पुलिस अलर्ट, जिले की सीमा पर रोके गए किसान नेता, पुलिस अभिरक्षा में रखा हरदा में बेखौफ चोरों का आतंक: किसान के घर 60 लाख की चोरी, सोते रहे परिजन... CCTV में कैद हुआ चोर, पु...

हंडिया : हंडिया में बिजली संकट पर फूटा जनाक्रोश, सैकड़ों ग्रामीणों ने सब स्टेशन घेरकर किया प्रदर्शन!

हंडिया : मेंटेनेंस के नाम पर लगातार कटौती और बढ़े हुए बिजली बिलों से नाराज ग्रामीणों ने सब स्टेशन पहुंचकर जताया विरोध, जल्द समाधान नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी।

हंडिया।नगर में लगातार हो रही अनियमित बिजली कटौती और इलेक्ट्रॉनिक मीटर लगने के बाद बढ़े हुए बिजली बिलों को लेकर शुक्रवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष विद्युत सब स्टेशन पहुंचकर विद्युत विभाग के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले लगभग एक माह से “मेंटेनेंस” के नाम पर बार-बार बिजली आपूर्ति बाधित की जा रही है, जिससे आमजन का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। खासकर पेयजल व्यवस्था पर इसका सीधा असर पड़ रहा है।

लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि शिकायत करने पर विभागीय अधिकारी और कर्मचारी फोन नहीं उठाते, जिससे समस्याओं का समय पर समाधान नहीं हो पा रहा है।

- Install Android App -

प्रदर्शनकारियों ने बताया कि गुरुवार शाम लगभग 4 बजे से लेकर शुक्रवार तक लंबे समय तक बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप रही, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

इसके साथ ही इलेक्ट्रॉनिक मीटर लगाए जाने के बाद बिजली बिलों में अचानक बढ़ोतरी को लेकर भी लोगों ने नाराजगी जताई और इसे अनुचित बताया।

प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने अपनी मांगों को लेकर उप महाप्रबंधक संजय यादव को ज्ञापन सौंपा और समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया तो भविष्य में उग्र आंदोलन किया जाएगा।

उप महाप्रबंधक संजय यादव ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं और मांगों पर गंभीरता से विचार कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी तथा जल्द समाधान का प्रयास किया जाएगा।