jhankar
ब्रेकिंग
15 जुलाई को MP में अपराध और दुर्घटना की ताजा खबरें टीकमगढ़: पीडीएस के गेहूं में निकली सिर की हड्डी, हड़कंप के बाद दुकान सील जयपुर: 7 लाख में मां की सुपारी देकर बेटी ने रच दी हत्या की साजिश, पुलिस ने खोली परतें हरदा: अवैध मड पंप पर सिर्फ ₹5000 का जुर्माना, अमर रोचलानी ने उठाए सवाल, बोले- पूरे तंत्र की हो निष्प... मुरैना: "साली को घुमाने" के शक में जीजा को पेड़ से बांधकर बेल्ट और डंडों से पीटा, पत्नी के सामने दी ... हरदा हलचल- 15.07.2026 बुधवार हरदा जिले की प्रमुख खबरों की झलकियां हंडिया : सचिन भैया, शिकायत हटा लो...’ बस स्टैंड अतिक्रमण मामले में नया मोड़, शिकायतकर्ता ने साझा की ... हंडिया : मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा का मिला सम्मान, हंडिया के एसआई जितेंद्र कुमार वैष्णव बने इंस्पेक्टर! रहटगांव में युवा कांग्रेस की मासिक बैठक संपन्न, छात्रों और किसानों के मुद्दों पर आंदोलन की रणनीति बन... ग्राम कुड़ावा में पुराने मालगुज़ार के मकान की खुदाई में प्राचीन सिक्के मिलने की चर्चा, ग्रामीणों की ...

सिवनी मालवा नगर पालिका को राज्य स्तरीय पर्यावरण पुरस्कार से सम्मान   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में किया सम्मानित

केके यदुवंशी पत्रकार 

सिवनी मालवा। स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए नगर पालिका परिषद को मध्यप्रदेश शासन का वार्षिक पर्यावरण पुरस्कार 2024-25 मिला है।

शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे अंतरराष्ट्रीय सभागार में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नगर पालिका को यह सम्मान प्रदान किया। मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा चयनित नगर पालिकाओं में नाम शामिल था।

नगर पालिका अध्यक्ष रितेश रिंकू’ जैन और मुख्य नगर पालिका अधिकारी अमर सिंह उइके ने पुरस्कार ग्रहण किया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, पार्षद, सामाजिक संगठन और बड़ी संख्या में नागरिक भी भोपाल पहुंचे।

- Install Android App -

टीम वर्क का नतीजा – नपा अध्यक्ष

नपा अध्यक्ष रितेश जैन ने कहा, यह सम्मान सिर्फ नगर पालिका का नहीं, हर नागरिक, कर्मचारी और जनप्रतिनिधि की मेहनत का सम्मान है। स्वच्छता, वृक्षारोपण, ठोस कचरा प्रबंधन और जनजागरूकता अभियानों से नगर को हरित पहचान मिली है।

आगे भी जारी रहेंगे प्रयास सीएमओ 

मुख्य नगर पालिका अधिकारी अमर सिंह उइके ने बताया कि प्रदेश स्तर पर पहचान मिलने से नगर की जिम्मेदारी और बढ़ गई है। पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के काम को इसी गति से आगे बढ़ाया जाएगा।