jhankar
ब्रेकिंग
मकड़ाई गांव में गाय से क्रूरता का आरोप, पीड़ित ने थाने में की शिकायत ! मौके से मिला रुमाल - जांच की... हरदा: जनपद पंचायत हरदा के सब इंजीनियर का होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में शव मिला, पुलिस जांच में ... मौसम का विकराल रूप: अगले 14 घंटों में कई राज्यों में भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट, IMD ने जारी की... हंडिया बस स्टैंड पर अवैध अतिक्रमण का मामला: रातों-रात टप रखकर किया पक्का निर्माण, तहसीलदार बोले जांच... खंडवा मंदिर में मांस रखने का मामला: आरोपी गिरफ्तार, तांत्रिक के कहने पर कृत्य करने की बात कबूली, इला... हरदा: टिमरनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 927 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार हरदा में एम्बुलेंस व्यवस्था पर गंभीर सवाल: करोड़ों के जिला अस्पताल का क्या फायदा, जब समय पर नहीं पहु... हरदा: कॉलेज छात्रा का घर के आंगन में अधजला शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी ₹19 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा गया रोजगार सहायक, लोकायुक्त का बड़ा ट्रैप ऑपरेशन MP के 82 लाख किसानों के खातों में आए ₹3,300 करोड़ , सीएम ने खंडवा से की राशि ट्रांसफर

अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं

हरदा : अपर कलेक्टर श्री पुरूषोत्तम कुमार ने मंगलवार को जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित ‘जनसुनवाई’ कार्यक्रम में आए नागरिकों की समस्याएं सुनी और उपस्थित अधिकारियों को नागरिकों की समस्याओं के निराकरण के लिए निर्देश दिए।

इस अवसर पर जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रवीण इवने, संयुक्त कलेक्टर श्री सतीश राय एवं सुश्री रजनी वर्मा, एसडीएम हरदा श्री अशोक डहेरिया, एसडीएम टिमरनी श्री संजीव नागू, एसडीएम खिरकिया सुश्री शिवांगी बघेल सहित अन्य जिला अधिकारी उपस्थित थे।

- Install Android App -

जनसुनवाई में खेड़ीपुरा निवासी लक्ष्मीनारायण ने आवेदन देकर गुप्तेश्वर मंदिर व खेड़ीपुरा स्कूल में पेयजल की व्यवस्था की मांग की, जिस पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी को पेयजल व्यवस्था करने के निर्देश दिये गये। जनसुनवाई में सुदामा नगर के निवासियों ने पेयजल व्यवस्था के संबंध में आवेदन दिया, जिस पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी हरदा को आवेदकों की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिये गये।

ग्राम सन्यासा निवासी रतनसिंह राजपूत ने सन्यासा से भीलटदेव रोड़ निर्माण में पानी की निकासी नहीं होने के कारण खेत में पानी भराने की शिकायत की, जिस पर कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग को आवेदक की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिये गये।