jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: जनपद पंचायत हरदा के सब इंजीनियर का होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में शव मिला, पुलिस जांच में ... मौसम का विकराल रूप: अगले 14 घंटों में कई राज्यों में भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट, IMD ने जारी की... हंडिया बस स्टैंड पर अवैध अतिक्रमण का मामला: रातों-रात टप रखकर किया पक्का निर्माण, तहसीलदार बोले जांच... खंडवा मंदिर में मांस रखने का मामला: आरोपी गिरफ्तार, तांत्रिक के कहने पर कृत्य करने की बात कबूली, इला... हरदा: टिमरनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 927 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार हरदा में एम्बुलेंस व्यवस्था पर गंभीर सवाल: करोड़ों के जिला अस्पताल का क्या फायदा, जब समय पर नहीं पहु... हरदा: कॉलेज छात्रा का घर के आंगन में अधजला शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी ₹19 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा गया रोजगार सहायक, लोकायुक्त का बड़ा ट्रैप ऑपरेशन MP के 82 लाख किसानों के खातों में आए ₹3,300 करोड़ , सीएम ने खंडवा से की राशि ट्रांसफर मूंग खरीदी आंदोलन: हरदा में पुलिस अलर्ट, जिले की सीमा पर रोके गए किसान नेता, पुलिस अभिरक्षा में रखा

हंडिया : अतिक्रमण हटाने की मांग तेज, सीएम हेल्पलाइन पर दोबारा अपडेट हुई शिकायत!

एक जून को भी बताया था कि नहीं हुई कार्रवाई, अब फिर 181 पर दर्ज कराई आपत्ति,,,

हंडिया। तहसील मुख्यालय के बस स्टैंड क्षेत्र में शासकीय भूमि पर कथित अतिक्रमण को लेकर दर्ज शिकायत का समाधान नहीं होने पर मामला एक बार फिर सीएम हेल्पलाइन तक पहुंच गया है। शिकायतकर्ता किराना व्यापारी सचिन तिवारी ने पुनः शिकायत अपडेट कर प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार बस स्टैंड क्षेत्र में कुछ दुकानदारों द्वारा शासकीय भूमि पर टीन शेड एवं अन्य निर्माण किए जाने की शिकायत सीएम हेल्पलाइन 181 पर दर्ज कराई गई थी। शिकायतकर्ता का आरोप है कि अतिक्रमण के कारण अन्य दुकानदारों को व्यापारिक नुकसान उठाना पड़ रहा है तथा क्षेत्र की व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है।

- Install Android App -

बताया गया है कि 1 जून 2026 को सचिन तिवारी ने सीएम हेल्पलाइन पर संपर्क कर अधिकारियों को अवगत कराया था कि शिकायत के बावजूद मौके पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है और स्थिति यथावत बनी हुई है। इसके बाद आज गुरुवार को एक बार फिर शिकायत को अपडेट करते हुए बताया गया कि अब तक समस्या का निराकरण नहीं हुआ है।

गौरतलब है कि इस मामले को लेकर पूर्व में तहसील कार्यालय में भी आवेदन प्रस्तुत किया जा चुका है। इसके बावजूद कार्रवाई नहीं होने से शिकायतकर्ताओं में नाराजगी देखी जा रही है। उनका कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाए, ताकि सभी व्यापारियों को समान अवसर मिल सके।

अब शिकायत दोबारा अपडेट होने के बाद लोगों की नजर प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी हुई है। क्षेत्र के व्यापारियों को उम्मीद है कि संबंधित अधिकारी मामले की जांच कर आवश्यक कदम उठाएंगे।