jhankar
ब्रेकिंग
बड़ी खबर हरदा : मूंग फसल पंजीयन में फर्जीवाड़ा, 9 लोगों पर सिराली थाने में मामला दर्ज 2 जुलाई 2026 दिन गुरूवार पढे़ देश - विदेश की प्रमुख खबरें (INDIA-TOP-20) 🇮🇳 2 जुलाई 2026, गुरुवार की मध्य प्रदेश की प्रमुख खबरें MP-TOP20 📰 2जुलाई 202 को "हरदा हलचल" मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ पढि़ए आज की खास खबर  हरदा की खास खबर: 5 क्विंटल पैदावार पर, खरीदी सिर्फ 1 क्विंटल पर भड़क उठा किसान आज भारत के प्रमुख शहरों में सोने-चांदी के ताजे भाव | 2 जुलाई 2026, गुरुवार MP मौसम अपडेट - 2 जुलाई 2026, गुरुवार  ☁️⛈️ Today NEWS MP : मौसम अपडेट - 2 जुलाई 2026, गुरुवार आज मौसम कैसा रहेगामप्र का मौसम सड़क हादसे में जीजा-साले की मौत, तेज रफ्तार बनी काल हरदा: विकास नगर की मुख्य सड़क बनी दलदल कीचड़ भरी सड़क पर स्कूल जाते बच्चों के जूते-चप्पल हाथ में दि...

पटवारियों की लापरवाही से अटके फौती नामांतरण, एसडीम विजय राय ने दिए सख्त निर्देश, कहां लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी

केके यदुवंशी पत्रकार 

सिवनी मालवा।राजस्व रिकॉर्ड में मृत भूमिस्वामियों के नाम न हटने और वारिसों को योजनाओं का लाभ न मिलने के पीछे अब पटवारियों की लापरवाही सामने आई है। जनसुनवाई में लगातार शिकायतें मिलने के बाद एसडीएम विजय राय ने बी-1 वाचन में शिथिलता बरतने वाले पटवारियों को कड़ी चेतावनी दी है।

एसडीएम कार्यालय से गुरुवार जारी आदेश के अनुसार, पटवारी हल्कों में हर मंगलवार जनसुनवाई के दिन बी-1 का नियमित वाचन नहीं हो रहा। इससे मृत भूमिस्वामियों के वारिसों को जानकारी नहीं मिल पा रही और फौती नामांतरण के प्रकरण लंबित पड़े हैं। नतीजा ये कि किसानों को केसीसी, कृषि योजनाओं, ई-टोकन और फसल पंजीयन में परेशानी झेलनी पड़ रही है।

एसडीम विजय राय के सख्त निर्देश

- Install Android App -

सभी पटवारी हर मंगलवार को मुख्यालय/ग्राम में मौजूद रहकर रोस्टर अनुसार बी-1 का वाचन करें।

वाचन के दौरान मृत पाए गए भूमिस्वामियों के वारिसों की जानकारी लेकर तत्काल फौती नामांतरण का प्रस्ताव राजस्व न्यायालय में पेश करें।

हर सप्ताह रिपोर्ट दें जिसमें गांव, वाचन की तारीख, मृतकों की संख्या और फौती के दर्ज/पारित प्रकरणों का ब्योरा हो।

एसडीएम ने तहसीलदार को भी निर्देश दिए कि पटवारियों से प्राप्त फौती प्रस्तावों पर शीघ्र आदेश पारित कर हर सप्ताह पालन रिपोर्ट भेजी जाए।

अगर आपके गांव में भी बी-1 वाचन नहीं हो रहा तो एसडीएम ने कहा ऑफिस में शिकायत कर सकते हैं।