jhankar
ब्रेकिंग
₹19 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा गया रोजगार सहायक, लोकायुक्त का बड़ा ट्रैप ऑपरेशन MP के 82 लाख किसानों के खातों में आए ₹3,300 करोड़ , सीएम ने खंडवा से की राशि ट्रांसफर मूंग खरीदी आंदोलन: हरदा में पुलिस अलर्ट, जिले की सीमा पर रोके गए किसान नेता, पुलिस अभिरक्षा में रखा हरदा में बेखौफ चोरों का आतंक: किसान के घर 60 लाख की चोरी, सोते रहे परिजन... CCTV में कैद हुआ चोर, पु... पंजाब: भाजपा दफ्तर पर फेंका बम, सियासी घमासान तेज जम्मू-कश्मीर FES भर्ती पेपर लीक मामला: ACB ने 12 और लोगों को किया गिरफ्तार, नेटवर्क खंगालने में जुटी... मप्र मे रक्षक ही असुरक्षित है पुलिस पर हो रहे हमले ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग में नशेडी़ वाहन सवार युव... भोपाल-इंदौर समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मानसून और तेज होगा हरदा 27 जुलाई 2026की खास खबरों की झलक हरदा में आज 5 घंटे बंद रहेगी बिजली, रहटगांव क्षेत्र में मेंटेनेंस कार्य

समान नागरिक संहिता पर अपने सुझाव दें अधिकारी, कर्मचारी और नागरिक – कलेक्टर

समान नागरिक संहिता के बारे में 22 जून तक सुझाव आमंत्रित हैं

हरदा : समान नागरिक संहिता के संबंध में नीति निर्माण जनसामान्य के सुझावों के आधार पर किया जाएगा। बेहतर नीति निर्माण के लिए बेहतर जनभागीदारी आवश्यक है। कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन ने अपील की है कि जिले के शासकीय अधिकारी-कर्मचारी और नागरिक समान नागरिक संहिता के संबंध में अपने सुझाव दें।

- Install Android App -

कलेक्टर ने कहा कि समान नागरिक संहिता के बारे में 22 जून तक सुझाव आमंत्रित हैं। कोई भी व्यक्ति समान नागरिक संहिता की वेबसाइट ucc.mp.gov.in पर अपने सुझाव प्रस्तुत कर सकता है। इसके अलावा जिले में आयोजित जनकल्याणकारी शिविरों में लगाये गये हेल्प डेस्क पर भी समान नागरिक संहिता के संबंध में अपने सुझाव प्रेषित कर सकते हैं।

कलेक्टर ने बताया कि पोर्टल पर सुझाव देने की प्रक्रिया बहुत सरल है। वेबसाइट के फॉर्म में केवल नाम, लिंग, धर्म, संभाग, जिला, पता और मोबाइल नंबर अंकित करना है। कुल 12 प्रश्नों का उत्तर हाँ या ना में दिया जाना है। मोबाइल ओटीपी से सत्यापित करने से सुझाव जमा हो जाता है।

उल्लेखनीय है कि प्रदेश में विभिन्न व्यक्तिगत तथा पारिवारिक विधियों के अंतर्गत विवाह, विवाह-विच्छेद, भरण-पोषण, उत्तराधिकार आदि विषयों से संबंधित पृथक-पृथक प्रावधानों का समग्र परीक्षण कर विधिक संरचना विकसित करने की आवश्यकता अनुभव की जा रही है। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए राज्य शासन द्वारा विषय के विधिक, सामाजिक एवं प्रशासनिक पहलुओं का विस्तृत अध्ययन कर समान नागरिक संहिता के संबंध में सुझाव प्राप्त किए जा रहे हैं।