हरदा : कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन ने मंगलवार को जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित ‘जनसुनवाई’ कार्यक्रम में आए नागरिकों की समस्याएं सुनी और उपस्थित अधिकारियों को नागरिकों की समस्याओं के निराकरण के लिए निर्देश दिए।
इस अवसर पर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अंजली जोसेफ जोनाथन, अपर कलेक्टर श्री पुरूषोत्तम कुमार, संयुक्त कलेक्टर सुश्री रजनी वर्मा, एसडीएम हरदा श्री अशोक डहेरिया, एसडीएम टिमरनी श्री संजीव नागू, एसडीएम खिरकिया सुश्री शिवांगी बघेल सहित अन्य जिला अधिकारी उपस्थित थे।
जनसुनवाई में हरदा निवासी सोनू नागराज ने कलेक्टर श्री जैन को आवेदन देकर संबल कार्ड बनवाने की मांग की, जिस पर उन्होने मुख्य नगर पालिका अधिकारी को आवेदक की पात्रता का परीक्षण कर पात्रता अनुसार संबल कार्ड बनवाने के निर्देश दिये।
जनसुनवाई में सिराली निवासी सुशीला बाई ने मकान निर्माण की अनुमति प्राप्त करने के लिये आवेदन दिया, जिस पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी सिराली को आवेदिका की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिये गये।
भोपाल निवासी राजेन्द्र सिंह राजपूत ने जनसुनवाई में तहसील कार्यालय रहटगांव में किराये से संलग्न वाहन का 9 माह से किराया भुगतान न होने के संबंध में शिकायत की, जिस पर तहसीलदार रहटगांव को आवेदक की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिये गये।
जनसुनवाई में ग्राम बूंदड़ा निवासी ललित भायरे ने बेचे गये चने का भुगतान न होने के संबंध में शिकायत की, जिस पर जिला विपणन अधिकारी को मामले की जांच कर आवेदक की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिये गये। ग्राम दामोदरपुरा निवासी निर्भय सिंह ने जनसुनवाई में आवेदन देकर चना तुलाई की राशि का भुगतान न होने के संबंध में शिकायत की, जिस पर उप संचालक कृषि को आवेदक की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिये गये।

