jhankar
ब्रेकिंग
आईटीआई में प्रवेश के लिये विद्यार्थी अब भी कर सकते है आवेदन विशेष कोचिंग व्यवस्था हेतु शिक्षकों से 15 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित पीएम सूर्य घर योजना में तीन किलोवॉट के सौर संयंत्र लगाने पर मिल रही 78 हजार रूपये की सब्सिडी माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई दिव्यांगजनों को निःशुल्क कैलिपर्स और कृत्रिम अंग वितरण हेतु 2 जून को टिमरनी में लगेगा शिविर हरदा नपा एक पद और दो अधिकारी, कर्मचारियों की लंबित वेतन प्रक्रिया शुरू और नपा की बकायादारों से वसूली... पिछले 24 घंटों में जिले में 50 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज 2 जुलाई को लॉन्च होगा ‘विकसित भारत-जी राम जी’ मिशन जिला स्तर पर आयोजित होगा जन-सम्मेलन-सह लॉन्च कार्... दिव्यांग जनों हेतु निःशुल्क कृत्रिम अंग वितरण एवं सहायक उपकरण चिन्हांकन शिविर का हुआ आयोजन समर्थन मूल्य पर ग्रीष्मकालीन मूंग उपार्जन की मात्रा बढ़ाने हेतु भाजयुमो जिला अध्यक्ष विजय जेवल्या के...

किसानों की ग्रीष्मकालीन मूंग फसल का दाना-दाना खरीदे सरकार :- हरदा विधायक डॉ. दोगने

मकड़ाई समाचार हरदा :- हरदा विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने ने म.प्र. के मुख्यमंत्री को पत्र प्रेषित कर हरदा जिले सहित प्रदेश के मूंग उत्पादक किसानों के हित में ग्रीष्मकालीन मूंग उपार्जन का शत-प्रतिशत उत्पादन खरीदे जाने की मांग की गई है।

- Install Android App -

हरदा विधायक डॉ. दोगने द्वारा मुख्यमंत्री को प्रेषित किए गए पत्र में लेख किया गया है कि प्रदेश के अन्नदाता किसान अत्यंत परिश्रम एवं भारी लागत वहन कर ग्रीष्मकालीन मूंग फसल की खेती करते हैं। मूंग एक उच्च लागत वाली नकदी फसल है, जिसके उत्पादन में उन्नत बीज, उर्वरक, सिंचाई, कृषि यंत्रों, मजदूरी एवं अन्य कृषि आदानों पर किसानों द्वारा पर्याप्त निवेश किया जाता है। ऐसे में किसानों को अपनी उपज का उचित मूल्य एवं सुनिश्चित विपणन उपलब्ध होना अत्यंत आवश्यक है।

मध्यप्रदेश शासन द्वारा मूंग उपार्जन के संबंध में केवल 25 प्रतिशत उपज खरीदे जाने की घोषणा की गई है। यह निर्णय प्रदेश के मूंग उत्पादक किसानों के हितों के अनुरूप नहीं है। यदि किसानों की संपूर्ण उपज का उपार्जन नहीं किया जाएगा, तो उन्हें शेष उपज खुले बाजार में समर्थन मूल्य से कम दरों पर बेचने के लिए विवश होना पड़ेगा, जिससे उन्हें भारी आर्थिक हानि उठानी पड़ेगी। इसका प्रतिकूल प्रभाव न केवल किसानों की आर्थिक स्थिति पर पड़ेगा, बल्कि उनकी आगामी कृषि गतिविधियों एवं आजीविका पर भी गंभीर असर होगा। प्रदेश के अनेक जिलों, विशेषकर हरदा सहित मूंग उत्पादक क्षेत्रों के किसान शासन से यह अपेक्षा रखते हैं कि उनकी मेहनत और निवेश का उचित सम्मान करते हुए उनकी संपूर्ण उपज का समर्थन मूल्य पर उपार्जन सुनिश्चित किया जाए। इस हेतु मैं मांग करता हँू कि प्रदेश के किसानों के व्यापक हित को दृष्टिगत रखते हुए ग्रीष्मकालीन मूंग की केवल 25 प्रतिशत उपज के स्थान पर समस्त किसानों की शत-प्रतिशत उपज का समर्थन मूल्य पर उपार्जन किए जाने के संबंध में आवश्यक निर्णय लेने एवं संबंधित विभाग को आवश्यक निर्देश प्रदान करने का कष्ट करें।