शिवराज पार्क के सामने हरे-भरे पेड़ों की कटाई पर ,कांग्रेस ने एसडीम को सौंपा ज्ञापन निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग,
केके यदुवंशी पत्रकार
सिवनी मालवा।तवा कॉलोनी स्थित शिवराज पार्क के सामने नगर पालिका ने बगैर अनुमति हरे-भरे पेड़ काटे जाने का तूल पकड़ गया है। मंगलवार को नगर कांग्रेस ने एसडीएम विजय राय को ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।
नगर कांग्रेस अध्यक्ष स्वदेश शर्मा पार्षद प्रतिनिधि दीपक दीक्षित साहित्य कांग्रेसियों ने सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि पार्क के सामने वर्षों पुराने छायादार व पर्यावरण की दृष्टि से महत्वपूर्ण वृक्षों को बिना किसी स्पष्ट सूचना व जनहित में पर्याप्त कारण बताए काट दिया गया। इससे क्षेत्र के नागरिकों को मिलने वाली छाया और स्वच्छ वातावरण खत्म हो गया है। स्थानीय लोगों में भारी रोष है।
कांग्रेस ने ज्ञापन में मांगे रखीं: वृक्षों की कटाई की निष्पक्ष जांच, किसके आदेश से पेड़ काटे गए यह स्पष्ट हो, दोषी अधिकारियों-कर्मचारियों पर कठोर कार्रवाई, काटे गए पेड़ों के स्थान पर नए पौधे रोपित कर संरक्षण, भविष्य में बिना वैधानिक प्रक्रिया के वृक्ष न काटे जाएं।
कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि पर्यावरण नियमों का उल्लंघन कर पेड़ काटे गए हैं तो यह गंभीर अपराध है। ज्ञापन सौंपते समय युवक कांग्रेस अध्यक्ष सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

