jhankar
ब्रेकिंग
शिवराज पार्क के सामने हरे-भरे पेड़ों की कटाई पर ,कांग्रेस ने एसडीम को सौंपा ज्ञापन निष्पक्ष जांच... हंडिया : पीएम श्री स्कूल के मिड-डे मील की जांच, रोटी-दाल और सब्जी के सैंपल भोपाल भेजे गए! हरदा में स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध प्रदर्शन हरदा - 30 जून 2026 मंगलवार हरदा जिले की हलचल ताजा अपडेट 30 जून 2026, मंगलवार को देश - विदेश की मुख्य खबरे पढि़ए मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ ..... हरदा में रातभर बारिश, 1 जुलाई को अति भारी वर्षा का अलर्ट 🌧️ खबर के बाद हरकत में आया प्रशासन, जेसीबी से तोड़ा नाला, निकाला कचरा एसडीएम विजय राय -सीएमओ समेत अधिक... 30 जून 2026, मंगलवार का पंचांग राशिफल 🙏 हंडिया : 87 लाख का बिजली बिल बकाया, अबगांवकला में चला विभाग का 'करंट एक्शन', 180 कनेक्शन हुए बंद! उज्जैन के डेलचीबुजुर्ग में रिवाल्वर दिखाकर धमकी: कांग्रेस नेता प्रतापसिंह गुर पर किसान को डराने का आ...

हंडिया : पीएम श्री स्कूल के मिड-डे मील की जांच, रोटी-दाल और सब्जी के सैंपल भोपाल भेजे गए!

हंडिया। स्कूली बच्चों को परोसे जाने वाले मध्याह्न भोजन (मिड-डे मील) की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग हरदा ने सोमवार को हंडिया स्थित पीएम श्री स्कूल में निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में भोजन उपलब्ध कराने वाले गायत्री स्व-सहायता समूह की रसोई का निरीक्षण कर रोटी, दाल एवं सब्जी के नमूने जांच के लिए लिए गए।

इसी क्रम में उगता सूरज स्व-सहायता समूह द्वारा तैयार किए गए रोटी, दाल एवं सब्जी के नमूने भी एकत्रित किए गए। दोनों समूहों के खाद्य नमूनों को परीक्षण के लिए खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेजा गया है।

- Install Android App -

खाद्य सुरक्षा अधिकारी आर.के. कांबले ने बताया कि प्रयोगशाला से प्राप्त जांच रिपोर्ट के आधार पर भोजन की गुणवत्ता का परीक्षण किया जाएगा। यदि किसी प्रकार की गुणवत्ता संबंधी कमी पाई जाती है तो संबंधित स्व-सहायता समूहों को नियमानुसार सुधार नोटिस जारी कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

खाद्य सुरक्षा विभाग ने बताया कि विद्यालयों में बच्चों को स्वच्छ, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से समय-समय पर निरीक्षण एवं खाद्य पदार्थों के नमूनों की जांच की जाती है, ताकि भोजन की गुणवत्ता निर्धारित मानकों के अनुरूप बनी रहे।