jhankar
ब्रेकिंग
रहटगांव में शांति समिति की बैठक आयोजित ;  आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस अधिकारियों ने दिए आवश्यक दिश... हंडिया: मालपौन में ग्रामीणों का हल्ला बोल, पानी-स्ट्रीट लाइट और नालियों की सफाई को लेकर फूटा गुस्सा हरदा विधायक डॉ. दोगने ने पोखरनी, सारसूद और भवरदी में लाखों के विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिप... हरदा : चेक बाउंस मामले में अभियुक्त निशांत पुनासे को 01 वर्ष का कारावास, 17.32 लाख रूपये प्रतिकर चुक... मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 5 प्रकरण दर्ज मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत कृषि क्षेत्र में नवाचारों एवं योजनाओं का अवलोकन स्वास्थ्य आयुक्त धनराजू एस ने हरदा जिले की स्वास्थ्य संस्थाओ का किया औचक निरीक्षण छात्राओं को गुड टच-बैड टच और बाल विवाह के दुष्परिणामों की दी जानकारी पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय चारूवा हरदा में तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता आयोजित प्रदेश में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

हरदा में रातभर बारिश, 1 जुलाई को अति भारी वर्षा का अलर्ट 🌧️

बीती रात की बारिश से शहर की नदी मे आया अचानक पानी

मकडा़ई एक्सप्रेस 24 हरदा। जिले में बीती रात गरज-चमक के साथ अच्छी बारिश हुई। मौसम विभाग ने 29 जून सुबह से 30 जून सुबह तक जिले के लिए तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया था। शिखरिया क्षेत्र में सबसे ज्यादा 70.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। जिले भर में बादल छाए रहे और रुक-रुक कर बूंदाबांदी होती रही।

- Install Android App -

अभी मौसम साफ नहीं है। दोपहर में तापमान 27°C और नमी 81% है। शाम 6 बजे से फिर बारिश शुरू हो सकती है और रात 11 बजे तक 44-59% बारिश की संभावना है। दक्षिण-पश्चिम से 11-13 किमी/घंटा की हवा चल रही है।

बारिश का असर भी दिख रहा है। किसानों को खरीफ की फसल के लिए नमी मिल गई है और चेहरे खिले हैं। पर स्यानी नदी 2 घंटे की बारिश से उफान पर आ गई है, जिससे नए बोए सोयाबीन के खेतों में पानी भरने का डर है। शहर में कहीं-कहीं पानी भर गया है और रात को 40-50 किमी/घंटा की तेज हवाएं चलीं।

मौसम विभाग ने 1 जुलाई को हरदा के लिए “अति भारी वर्षा” का रेड अलर्ट जारी किया है। आज रात और कल बाहर निकलते समय सावधानी रखें।