jhankar
ब्रेकिंग
उधारी के पैसे मांगने पर युवक पर जानलेवा हमला, सिर पर पत्थर मारकर किया लहूलुहान ऊंची टंकी बनी अभिशाप: घुटने टेक कर पानी पीने को मजबूर बच्चे,  नगर पालिका की लापरवाही उजागर, देखे वीड... आओ बनाएँ खूबसूरत मर्दानगी – बात बराबरी की" 7 दिवसीय अभियान का शुभारंभ वर्षा ऋतु में जल जनित बीमारियों से बचाव हेतु स्वास्थ्य विभाग ने दी सलाह हरदा में बिजली व्यवस्था होगी और मजबूत, नए पावर ट्रांसफार्मर लगेंगे हरदा में विद्युत चोरी पर बिजली कंपनी की बड़ी कार्यवाही मकड़ाई की सांझ चौपाल में कलेक्टर ने सुनी जनसमस्याएं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिये समुदाय में जागरूकता लाई जाए एनसीवीटी पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु प्रथम सूची जारी ग्रीष्मकालीन मूंग उपार्जन के लिए जिले में 40 केंद्र स्थापित

हंडिया : कर्ज चुका चुके, फिर भी 10–12 लाख की मांग और धमकियां” — महिला ने एसपी जनसुनवाई में लगाई न्याय की गुहार!

हरदा। जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान छिपानेर रोड निवासी अनीता विश्वकर्मा ने अपने पति एवं परिवार की सुरक्षा को लेकर पुलिस अधीक्षक को आवेदन सौंपकर न्याय की मांग की।

आवेदन में अनीता विश्वकर्मा ने बताया कि उनके पति ब्रजमोहन विश्वकर्मा ने वर्ष 2019 में रोजगार एवं आवश्यक कार्य के लिए पवन विश्नोई से आर्थिक सहायता के रूप में राशि ली थी, जिसे उनके अनुसार वर्ष 2023 में पूरी तरह चुका दिया गया। इसके बावजूद संबंधित व्यक्ति द्वारा लगातार फोन कर, घर एवं कार्यस्थल पर पहुंचकर परेशान किया जा रहा है।

महिला ने आरोप लगाया कि युवक के द्वारा उनके पति से 10 से 12 लाख रुपये की अवैध मांग की जा रही है तथा ब्याज के नाम पर दबाव बनाया जा रहा है। साथ ही गाली-गलौज, जान से मारने और बच्चों को उठा ले जाने जैसी धमकियां भी दी जा रही हैं। महिला का यह भी आरोप है कि आरोपी ने फोन पर उनके साथ भी अभद्र व्यवहार किया।

- Install Android App -

आवेदन में अनीता विश्वकर्मा ने कहा कि लगातार मिल रही धमकियों और मानसिक प्रताड़ना के कारण उनके पति तनाव में हैं और सामान्य रूप से कामकाज नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने आशंका जताई कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो उनके पति किसी गलत कदम के लिए मजबूर हो सकते हैं, जिससे पूरे परिवार पर गंभीर संकट आ सकता है।

महिला ने पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के विरुद्ध उचित वैधानिक कार्रवाई करने तथा उनके परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है।

आरोप झूठे है।

इस संबंध में दूसरे पक्ष पवन विश्नोई ने कहा कि आरोप झूठे है। मेंने इनके बुरे वक्त पर पैसा दिया था। इसने कोरोना काल में मकान खरीदा , बिजनेस लोन लिया किस्त बाउंस हो गई उस समय भी पैसा दिया।  इसके माता पिता की मृत्यु हो गई उस समय भी पैसा दिया। मुझे अभी भी पैसा लेना है । मेंने कोई दबाव नहीं बनाया। उन्होंने खुद कहा कि हम दे देंगे। अब पैसे देने से इंकार कर झूठी शिकायत कर रहे है।