jhankar
ब्रेकिंग
करोड़ों की प्रधानमंत्री ग्राम सड़क के रखरखाव कार्य में लापरवाही के आरोप, साइड सोल्डर में मिट्टी डालक... सिवनी मालवा के लाल ने दिया सर्वोच्च बलिदान, हवलदार संतोष कुमार जाट वीरगति को प्राप्त, सैन्य सम्मान क... आज कैसा रहेगा मप्र का मौसम,जानिए MP में कहां-कहां बारिश की संभावना है जानिए आज 3 जुलाई 2026, शुक्रवार को हरदा का मौसम कैसा रहेगा... आज 3 जुलाई 2026 की हरदा हलचल मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ बैतूल जिले की एक झलक 3 जुलाई 2026 शुक्रवार को मप्र की खास खबरें 3 जुलाई 2026 शुक्रवार - देश-विदेश की खास खबरों झलक आज 3 जुलाई 2026, शुक्रवार का पंचांग और राशिफल मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में धांधली: अपनों को रेवड़ी बांट रहे अधिकारी, गरीब बुजुर्गों के हक पर ...

नर्मदापुरम की खास खबर

प्रभारी मंत्री की महिला ने गाड़ी रोकी

एक महिला कार्यकर्ता ने मंगलवार को प्रभारी मंत्री की गाड़ी रोककर कहा – 8 महीने से मानदेय नहीं मिला, आत्महत्या कर लूंगी। महिला ने 2023 से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के तौर पर काम किया, पर मानदेय-प्रोत्साहन रुका है।

साइबर ठगी – पेंशन कार्ड के नाम पर 3 लाख हड़पे

बैतूल में सेवानिवृत्त स्वास्थ्य कर्मचारी से ठगों ने पेंशन कार्ड बनवाने का झांसा देकर खाते की जानकारी-OTP ली। पौने तीन लाख रुपए उड़ा दिए। अब फोन भी बंद। पुलिस जांच में जुटी।

कोथलकुंड: पुल पर झाड़ियां फंसने से बाढ़ का पानी घुसा

लगातार बारिश से नदी उफनी। पुल पर झाड़ियां-लकड़ियां फंसने से पानी का बहाव रुका, घरों-दुकानों में पानी घुस गया। सड़क-पुल पर कीचड़-फिसलन से बाइक चालक गिर रहे। ग्रामीणों ने कलेक्टर से शिकायत की।

पुरानी रंजिश में मारपीट

- Install Android App -

शहर के रामगढ़ वार्ड में पुरानी रंजिश को लेकर युवक की मारपीट। एक युवक पर केस दर्ज। सहायक उप निरीक्षक जांच कर रहे हैं।

सरकारी योजनाओं का लाभ अब समग्र ID से

सरकार ने हरसद योजना के तहत समग्र ID से ही योजनाओं का लाभ देने का निर्णय लिया। पात्र हितग्राहियों तक लाभ पहुंचेगा।

चरनोंद, बीलिंग भूमि घोटाला : सरकारी भूमि पर 50 करोड़ की हेराफेरी का आरोप।नर्मदापुरम कलेक्टर से शिकायत।

– प्राकृतिक खेती पर जोर  लोक निर्माण मंत्री ने प्राकृतिक खेती, फूड पार्क, साड़क पर बैठक ली।

मानदेय बकाया :नर्मदापुरम मे सीईओ ने मानदेय रुके होने पर तत्काल भुगतान के निर्देश दिए।

– अधिवक्ता संघ चुनाव  नर्मदापुरम मे आज नामांकन फॉर्म भरे जाएंगे, 15 जुलाई को मतदान।

छात्रा ने फांसी लगाई : सोहागपुर में 18 साल की छात्रा ने फर्जी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामला दर्ज।