jhankar
ब्रेकिंग
असेंबली ऑफ एमपी जर्नलिस्ट्स: अब्दुल समद को मिली बड़ी जिम्मेदारी, शाहिस्ता परवीन ने दी शुभकामनाएं तमिलनाडु: चेन्नई-मदुरै जा रही प्राइवेट स्लीपर बस में लगी आग, सभी 23 यात्री सुरक्षित हाईवे पर सुबह-सु... पश्चिम बंगाल: बर्धमान की स्पंज आयरन फैक्ट्री में जोरदार धमाका, 5 कर्मचारी गंभीर घायल भट्टी में विस्फ... हरदा । अब्दुल समद हरदा जिला इकाई के अध्यक्ष नियुक्त ‌।  लखनऊ: शहीद पथ पर फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 8 लोग गिरफ्तार मुजफ्फरनगर: नशीला पदार्थ देकर रेप, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल और धर्म परिवर्तन का दबाव, 4 पर FIR खातेगांव में धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, रथ खींचने के लिए मची होड़ कोलकाता: ED की छापेमारी में मदरसे से 40 लाख कैश और 180 ग्राम सोने के सिक्के बरामद जींद से दौड़ेगी भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन, खुद बनाएगी बिजली और आग लगने पर अपने आप बंद होगा सिस्टम... रायपुर: RRB परीक्षा में नकल, डबल अंडरगारमेंट में छिपाकर ले गया मोबाइल, महाराष्ट्र का युवक गिरफ्तार

रायपुर: RRB परीक्षा में नकल, डबल अंडरगारमेंट में छिपाकर ले गया मोबाइल, महाराष्ट्र का युवक गिरफ्तार

परीक्षा केंद्र में पकड़ा गया आरोपी आफताब

मकडा़ई एक्सप्रेस 24 रायपुर। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ऑनलाइन परीक्षा में नकल के आरोप में पुलिस ने महाराष्ट्र के नागपुर निवासी 28 वर्षीय अफताब को गिरफ्तार किया है। मामला रायपुर के सरोना स्थित कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) केंद्र का है। आरोपी परीक्षा हॉल के अंदर मोबाइल फोन से प्रश्नों की तस्वीरें खींच रहा था।

डबल अंडरगारमेंट में छिपाया था मोबाइल

पुलिस के अनुसार 15 जुलाई 2026 को RRB की दूसरी पाली की परीक्षा के दौरान ड्यूटी अधिकारियों को आरोपी की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। तलाशी में उसके पास से मोबाइल फोन बरामद हुआ।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि चेकिंग से बचने के लिए उसने डबल अंडरगारमेंट पहन रखा था और उसके अंदर मोबाइल छिपाकर परीक्षा केंद्र में प्रवेश किया था। मोबाइल की जांच में कंप्यूटर स्क्रीन पर दिख रहे प्रश्नों की कई तस्वीरें मिलीं।

- Install Android App -

मोबाइल, आधार और एडमिट कार्ड जब्त

पुलिस ने आरोपी के पास से एक सैमसंग मोबाइल, आधार कार्ड और परीक्षा का एडमिट कार्ड जब्त किया है। जब्त मोबाइल को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा। जांच की जा रही है कि प्रश्नों को किसी अन्य व्यक्ति या गिरोह तक भेजा गया था या नहीं।

इन धाराओं में दर्ज हुआ केस

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(2) और लोक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम 2024 की धारा 10(1) के तहत मामला दर्ज किया है।

अधिकारियों का कहना है कि यह भी जांच की जा रही है कि आरोपी किसी संगठित नकल गिरोह से जुड़ा है या उसने अकेले यह काम किया। परीक्षा केंद्र की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठे हैं।