jhankar
ब्रेकिंग
मकड़ाई गांव में गाय से क्रूरता का आरोप, पीड़ित ने थाने में की शिकायत ! मौके से मिला रुमाल - जांच की... हरदा: जनपद पंचायत हरदा के सब इंजीनियर का होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में शव मिला, पुलिस जांच में ... मौसम का विकराल रूप: अगले 14 घंटों में कई राज्यों में भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट, IMD ने जारी की... हंडिया बस स्टैंड पर अवैध अतिक्रमण का मामला: रातों-रात टप रखकर किया पक्का निर्माण, तहसीलदार बोले जांच... खंडवा मंदिर में मांस रखने का मामला: आरोपी गिरफ्तार, तांत्रिक के कहने पर कृत्य करने की बात कबूली, इला... हरदा: टिमरनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 927 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार हरदा में एम्बुलेंस व्यवस्था पर गंभीर सवाल: करोड़ों के जिला अस्पताल का क्या फायदा, जब समय पर नहीं पहु... हरदा: कॉलेज छात्रा का घर के आंगन में अधजला शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी ₹19 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा गया रोजगार सहायक, लोकायुक्त का बड़ा ट्रैप ऑपरेशन MP के 82 लाख किसानों के खातों में आए ₹3,300 करोड़ , सीएम ने खंडवा से की राशि ट्रांसफर

हरदा में बेखौफ चोरों का आतंक: किसान के घर 60 लाख की चोरी, सोते रहे परिजन… CCTV में कैद हुआ चोर, पुलिस चोरो की तलाश में जुटी !

हरदा/टिमरनी। हरदा जिले के टिमरनी थाना क्षेत्र के ग्राम डगांवा नीमा में बीती रात करीब 2:30 बजे एक बड़ी चोरी की वारदात ने पुलिस की रात्रि गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बदमाश खिड़की के रास्ते किसान रूपसिंह जाट के घर में घुसा उस समय परिवार के सदस्य घर के अंदर सोते रहे। चोर आराम से एक पेटी उठाकर ले गया, जिसमें करीब 20 तोला सोना, चांदी के आभूषण और लगभग 3 लाख रुपये नकद रखे थे। चोरी गए सामान की अनुमानित कीमत करीब 60 लाख रुपये बताई जा रही है।

 

पीड़ित किसान रूपसिंह जाट ने बताया कि चोर ने अलमारी का सामान भी बिखेर दिया। इतना ही नहीं, वारदात को अंजाम देने से पहले उसने गांव में विजेश जाट और आनंद जाट के घर भी घुसने का प्रयास किया, लेकिन वहां चोरी करने में सफल नहीं हो सका।

 

चोरी की ये वारदात घर में लगे CCTV कैमरे में कैद हुई है, जिससे पुलिस को अहम सुराग मिलने की उम्मीद है। वहीं किसान ने कहा कि ग्राम पंचायत में लगे सीसीटीवी कैमरे चालू नहीं है। अगर गांव में स्ट्रीट लाइट और कैमरे चालू होते तो चोर अन्य जगह भी कैमरे में कैद हो जाता।

 

सुबह जब परिवार के लोगों की नींद खुली तो घर का सामान बिखरा मिला और आभूषणों व नकदी से भरी पेटी गायब थी। सूचना पर टिमरनी पुलिस मौके पर पहुंची, मौका पंचनामा तैयार किया और जांच शुरू कर दी। पुलिस गांव के अन्य CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।

 

हालांकि, यह पहली घटना नहीं है। ग्रामीणों के अनुसार करीब सात माह पहले भी गांव में चोरी हुई थी, जिसका अब तक खुलासा नहीं हो सका है। लगातार हो रही चोरियों से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

 

- Install Android App -

ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के चलते बदमाशों में पुलिस का खौफ कम होता नजर आ रहा है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने, संदिग्धों पर सख्त निगरानी रखने और जल्द से जल्द चोरों को गिरफ्तार करने की मांग की है।

 

अब देखना होगा कि CCTV में कैद चोर तक पुलिस कितनी जल्दी पहुंच पाती है या फिर यह मामला भी पुराने मामलों की तरह लंबी जांच तक सीमित रह जाएगा।

 

इनका कहना है।

चोरी की सूचना मिली थी। पुलिस टीम गांव पहुंची है। जांच कर रहे है कितने का माल चोरी हुआ है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रहे है। चोरों की तलाश जारी है।

उदय चौहान उपनिरीक्षक

 टिमरनी थाना हरदा