jhankar
ब्रेकिंग
मकड़ाई गांव में गाय से क्रूरता का आरोप, पीड़ित ने थाने में की शिकायत ! मौके से मिला रुमाल - जांच की... हरदा: जनपद पंचायत हरदा के सब इंजीनियर का होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में शव मिला, पुलिस जांच में ... मौसम का विकराल रूप: अगले 14 घंटों में कई राज्यों में भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट, IMD ने जारी की... हंडिया बस स्टैंड पर अवैध अतिक्रमण का मामला: रातों-रात टप रखकर किया पक्का निर्माण, तहसीलदार बोले जांच... खंडवा मंदिर में मांस रखने का मामला: आरोपी गिरफ्तार, तांत्रिक के कहने पर कृत्य करने की बात कबूली, इला... हरदा: टिमरनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 927 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार हरदा में एम्बुलेंस व्यवस्था पर गंभीर सवाल: करोड़ों के जिला अस्पताल का क्या फायदा, जब समय पर नहीं पहु... हरदा: कॉलेज छात्रा का घर के आंगन में अधजला शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी ₹19 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा गया रोजगार सहायक, लोकायुक्त का बड़ा ट्रैप ऑपरेशन MP के 82 लाख किसानों के खातों में आए ₹3,300 करोड़ , सीएम ने खंडवा से की राशि ट्रांसफर

मूंग खरीदी आंदोलन: हरदा में पुलिस अलर्ट, जिले की सीमा पर रोके गए किसान नेता, पुलिस अभिरक्षा में रखा

हरदा। समर्थन मूल्य पर 100 प्रतिशत मूंग खरीदी की मांग को लेकर प्रस्तावित किसान आंदोलन के दौरान सोमवार को हरदा जिले में पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आया। भोपाल कूच कर रहे किसान नेताओं और किसानों को जिले की सीमा पर गंजाल नदी घाट के पास मुख्य मार्ग पर पुलिस ने रोक लिया। इस दौरान कई किसान नेताओं को पुलिस अभिरक्षा में रखा गया, जिससे किसानों में भारी आक्रोश देखने को मिला।

जानकारी के अनुसार बड़ी संख्या में किसान कड़ोला क्षेत्र में एकत्र हुए, जहां भोपाल आंदोलन में शामिल होने जा रहे किसानों को पुलिस ने रोककर अपने कब्जे में लिया। किसानों ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताते हुए प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और तत्काल रिहाई की मांग की।

- Install Android App -

किसानों का कहना है कि उनकी मुख्य मांग प्रदेश में समर्थन मूल्य पर 100 प्रतिशत मूंग खरीदी सुनिश्चित करना है, ताकि उन्हें अपनी उपज का उचित मूल्य मिल सके।

आंदोलन को देखते हुए गंजाल नदी घाट के पास मुख्य मार्ग पर एडिशनल एसपी, टिमरनी एसडीएम, तहसीलदार सहित भारी पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस ने बैरिकेडिंग कर मुख्य मार्ग को करीब दो घंटे तक बंद रखा, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आम वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।

इस दौरान किसानों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखी। फिलहाल क्षेत्र में पुलिस बल तैनात है और हालात सामान्य बनाए रखने के प्रयास जारी हैं।