jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : चारों धाम और बारह ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कर लौटे खत्री परिवार के सदस्य,,, एसडीएम कार्यालय को स्वतंत्रता दिवस पर मिला तृतीय पुरस्कार   हरदा में 15 अगस्त को ध्वजारोहण की जगह फहराया गया तिरंगा, CM राइज स्कूल में भी सामने आया मामला पिछले... अखंड भारत संकल्प दिवस 14 अगस्त पर रहटगाँव में स्थायी ध्वज एवं अखंड भारत चौक की स्थापना भोपाल में 80वां स्वतंत्रता दिवस: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लाल परेड ग्राउंड पर किया ध्वजारोहण , द... हरदा जिले की हलचल न्यूज अपडेट 15 अगस्त 2026 शनिवार हंडिया : तिरंगे के रंग में रंगा सरस्वती शिशु मंदिर, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बटोरी जमकर तालियां! जिला पंचायत में अध्यक्ष शाह ने किया ध्वजारोहण पिछले 24 घंटों में जिले में 3.5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज मंत्री  वर्मा ने स्कूल में विद्यार्थियों के साथ किया मध्यान्ह भोजन

बरगी बांध से पानी छोड़े जाने के आसार, नर्मदा का जलस्तर 3-4 फीट बढ़ने की संभावना 

मकडा़ई एक्प्रेस 24 भोपाल। आज 14 अगस्त 2026 को सुबह 8 बजे बरगी बांध का जलस्तर 420.15 मीटर दर्ज किया गया। बांध में जल भराव 78.36 प्रतिशत है और वर्तमान में 760 क्यूसेक पानी की आवक हो रही है। बारिश और मौसम के पूर्वानुमान को देखते हुए प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है।

 

आगामी 24 घंटे में क्या हो सकता है।

मौसम विभाग के अनुमान और जलग्रहण क्षेत्र में हो रही बारिश के कारण अगले 24 घंटों में बरगी बांध से लगभग 1000 क्यूसेक पानी छोड़े जाने की संभावना है। पानी छोड़े जाने से नर्मदा नदी के घाटों और तटीय इलाकों में जलस्तर 3 से 4 फीट तक बढ़ सकता है।

प्रशासन की अपील

जिला प्रशासन ने नर्मदा के किनारे रहने वाले लोगों से नदी और घाटों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की है। नागरिकों को सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं। निगम प्रशासन के साथ होमगार्ड और रेस्क्यू टीमों को अलर्ट मोड पर रखा गया है ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत मदद पहुंचाई जा सके।

 

पिछले अनुभव से सीख

पहले जब बरगी बांध के गेट खोले गए थे, तब नर्मदा का जलस्तर 5 से 6 फीट तक बढ़ गया था। जब बांध पूरी क्षमता से भर जाता है तो 9 गेट खोलकर करीब 1097 क्यूसेक पानी छोड़ा जाता है। इसी अनुभव को देखते हुए इस बार पहले से ही तैयारी की जा रही है।

- Install Android App -

आमजन हेतु जरूरी सावधानियां*

घाटों पर जाने से बचें – प्रशासन ने आमजन से अनुरोध किया है कि नहाने, पूजा-पाठ या फोटो खींचने के लिए नदी के घाटों पर न जाएं। सभी प्रमुख घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

निचले इलाकों में अलर्ट- नर्मदा किनारे बसे जबलपुर, नरसिंहपुर, नर्मदापुरम, हरदा, खंडवा और खरगोन जैसे डाउनस्ट्रीम जिलों को सूचना दे दी गई है। लोगों से कहा गया है कि पशु और जरूरी सामान ऊंची और सुरक्षित जगह पर रखें।

 

अफवाहों से दूर रहें– प्रशासन ने कहा है कि सिर्फ सरकारी सूचना और आधिकारिक अपडेट पर ही भरोसा करें। सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों पर ध्यान न दें।

 

मौसम का असर

मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों में क्षेत्र में और बारिश हो सकती है। यदि बारिश जारी रहती है तो नदी का जलस्तर और बढ़ने की संभावना है।

 

नागरिकों से सहयोग की अपील की गई है ताकि किसी भी तरह की जनहानि से बचा जा सके।

 

( नोट-स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी की गई सूचना पर विशेष ध्यान दे)