हरदा। शहर की प्रमुख सड़कों पर जगह-जगह बने गड्ढे वाहन चालकों के लिए परेशानी और हादसों का कारण बन रहे हैं। छिपानेर रोड पर पिछले कई महीनों से सड़क की हालत खराब है। फोटो में भी सड़क पर भरा पानी और बड़े गड्ढे साफ दिखाई दे रहे हैं, जहां से दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को जोखिम उठाकर गुजरना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, इस मार्ग पर कई बार वाहन दुर्घटनाएं हो चुकी हैं और आए दिन लोग गड्ढों के कारण गिरकर चोटिल होते हैं।
इसके बावजूद अब तक सड़क की स्थायी मरम्मत नहीं कराई गई है।
हम आपको बता दे कि छिपानेर रोड शहर के प्रमुख और सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में वाहन गुजरते हैं।
देखिए वीडियो में सड़क की हालत
बायपास और अजनाल नदी पुल की हालत भी खराब
सिर्फ छिपानेर रोड ही नहीं, बल्कि गौर छात्रावास के आगे बायपास मार्ग और अजनाल नदी पुल पर भी जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं। बारिश के दौरान इनमें पानी भर जाने से गड्ढों की गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है और दुर्घटना का खतरा और बढ़ जाता है।
देखिए वीडियो में
लोगों का सवाल है कि जब शहर की प्रमुख सड़कों की यह स्थिति महीनों से बनी हुई है, तो नगर पालिका और संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों को ये गड्ढे आखिर नजर क्यों नहीं आते?
शहरवासियों ने नगर पालिका प्रशासन से मांग की है कि छिपानेर रोड सहित शहर के सभी प्रमुख मार्गों का तत्काल निरीक्षण कर गड्ढों की मरम्मत कराई जाए, ताकि किसी बड़े हादसे से पहले समस्या का समाधान हो सके।

