jhankar
ब्रेकिंग
सर्व ब्राह्मण समाज संगठन द्वारा 201 शिक्षकों का हुआ सम्मान, स्व.मनोहरलाल शर्मा के स्मृति में परशुराम... हरदा की सड़कों पर गड्ढों का ‘राज’, जिम्मेदारों को क्यों नहीं दिख रही बदहाली? सर्व ब्राह्मण समाज ने विपट कॉलोनी के बगीचे में किया पौधारोपण सिराली में बच्चों को संस्कारों से जोड़ने की अनूठी पहल, शंकर मंदिर परिसर में शुरू होगी ‘सनातन संस्कार... शिक्षक दिवस पर गुर्जर समाज की शिक्षिकाओं का सम्मान, बेटियों को शिक्षित कर आगे बढ़ाने की ली शपथ बाइक सवार को बचाने में हरदा के डिप्टी कलेक्टर चोटील, प्राथमिक उपचार के बाद मिली छुट्टी हरदा-टिमरनी विधानसभा को जोड़ने वाली माचक नदी पर पुल तैयार, वर्षों पुरानी समस्या से ग्रामीणों को मिली... हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 8.93 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ आरोपी गिरफ्तार, ₹1.38 लाख का माल जब्त मध्य प्रदेश में नर्मदा उफान पर, जबलपुर से खंडवा तक हाई अलर्ट, अगले 24 घंटे सबसे भारी 🌊हंडिया में नर्मदा ने पकड़ी रफ्तार: हर घंटे बढ़ रहा जलस्तर, 3 घंटे में 4 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी

सर्व ब्राह्मण समाज संगठन द्वारा 201 शिक्षकों का हुआ सम्मान, स्व.मनोहरलाल शर्मा के स्मृति में परशुराम शिक्षा रत्न सम्मान से शिक्षकों को नवाजा

हरदा – सर्व ब्राह्मण समाज संगठन द्वारा शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार शाम को स्व.मनोहरलाल शर्मा की स्मृति में परशुराम शिक्षा रत्न सम्मान समारोह आयोजित किया गया।इस दौरान मंचासीन डॉ प्रभुशंकर शुक्ल, डॉ अरविंद शुक्ला,पंडित राजेश शर्मा,पंडित बलराम जोशी,संजय शर्मा ,सर्व ब्राह्मण समाज संगठन के अध्यक्ष सुनील तिवारी,कार्यवाहक अध्यक्ष आचार्य ओमप्रकाश पुरोहित,संयोजक नितेश बादर रहे।

समारोह के दौरान निजी एवं सरकारी विद्यालयों में अध्यापन कार्य कर रहे शिक्षक शिक्षिकाओं सहित गुरुकुल संचालित कर रहे गुरुओं एवं सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान किया गया,अतिथियों ने शिक्षकों को दुपट्टा,स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया,इस दौरान 201 शिक्षकों का सम्मान हुआ।कार्यक्रम की शुरुआत भगवान परशुराम के पूजन एवं दीप प्रज्वलन से हुई।स्वागत उदबोधन महामंत्री उत्तम तेनगुरिया ने दिया,वहीं संगठन की गतिविधियों की जानकारी अध्यक्ष सुनील तिवारी ने दी।

इस दौरान प्राचार्य त्रिलोक शर्मा,भुवनेश्वरी पांडे,कपिल दुबे, मैडम तिवारी,बालक सक्षम अग्निहोत्री ने अपने विचार व्यक्त किए।मुख्य अतिथि डॉ प्रभुशंकर शुक्ल ने कहा कि हमें ब्राह्मणत्व को पहचानकर उसे आत्मसात करना चाहिए,वहीं ब्राह्मण अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति भी सजग रहे।उन्होंने प्रभावी उदबोधन से श्रोताओं को जोड़कर जयकारे भी लगवाए।

- Install Android App -

डॉ अरविंद शुक्ला ने संगठनात्मक एकता के साथ ब्राह्मण शिक्षक शिक्षिकाओं के दायित्वों पर अपने विचार रखे। पंडित राजेश शर्मा ने गुरुकुल में दी जा रही शिक्षा की जानकारी देते हुए आयोजन की सराहना की। पंडित बलराम जोशी ने शिक्षा प्रसार को उत्तम कार्य बताया।इस दौरान पंडित ओमप्रकाश पुरोहित ने भी संबोधित किया।अंत में आभार उपाध्यक्ष रोहित तिवारी ने व्यक्त किया।कार्यक्रम के दौरान संरक्षक चंद्रकांत शुक्ला ,कोषाध्यक्ष गजानंद डाले,वरिष्ठ समाजसेवी बीपी तिवारी,मुन्ना पाराशर,पेंशनर्स एसोसिएशन से अनिल अग्निहोत्री,कार्यक्रम प्रभारी राजेंद्र शर्मा,रोहित तिवारी, नगर अध्यक्ष दीपक शुक्ला,महामंत्री सौरभ तिवारी,एसबी जोशी,महिला इकाई अध्यक्ष विनीता राजोरिया, सचिव अदिति गुरु,संरक्षक मीना ओझा,पूजा राजवैद्य,शानू शर्मा,युवा इकाई कार्यकारी अध्यक्ष सुदीप मंडलोई,सचिव नवीन शर्मा,प्रशांत शर्मा,दीपक चौबे,कान्हा,प्रतीक शर्मा, शुभम वशिष्ठ सहित समाजजन उपस्थित थे।

 

शिक्षकों पर हुई पुष्प वर्षा 

कार्यक्रम के दौरान मुख्य कार्यकारिणी के पदाधिकारियों सहित युवा इकाई एवं महिला इकाई के सदस्यों ने शिक्षक गण पर पुष्प वर्षा की।शिक्षकों पर हुई पुष्प वर्षा एवं मिले सम्मान से शिक्षकों की आँखे नम हो गई,वहीं उन्होंने इस सम्मान की सराहना भी की। सर्व ब्राह्मण समाज संगठन के अध्यक्ष सुनील तिवारी ने बताया कि सम्माननीय शिक्षकगण के सम्मान के लिए उज्जैन से 1 क्विंटल गुलाब के फूल मंगाए गए थे,शिक्षकों पर पुष्पवर्षा कर हम सभी गौरवान्वित हुए है। हमारे कार्यक्रम के बाद रामरक्षा स्त्रोत, हनुमान चालीसा पाठ सहित रामधुन हुई,जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया।