हरदा/हंडिया। थाना हंडिया क्षेत्र के ग्राम हंडिया निवासी 60 वर्षीय संतोष तिवारी के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों की रिपोर्ट पर हंडिया पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, संतोष तिवारी 6 सितंबर 2026 की रात खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोए थे। अगले दिन 7 सितंबर की सुबह परिजनों ने देखा तो वे घर पर नहीं मिले। परिजनों ने बस स्टैंड, हंडिया घाट, गांव और रिश्तेदारों के यहां उनकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
इसके बाद 9 सितंबर को उनके परिजन नैतिक तिवारी (18) ने थाना हंडिया पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। परिजनों ने आशंका जताई है कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उन्हें किसी गुप्त स्थान पर छिपाकर अथवा अवैध रूप से बंधक बनाकर रखा गया हो सकता है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर तलाश कर रही है।
पुलिस ने गुमशुदगी क्रमांक 73/26 एवं अपराध क्रमांक 401/26, धारा 140(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की है।
लापता संतोष तिवारी का हुलिया:
उम्र: 60 वर्ष
रंग: सांवला
कद: 5 फीट 5 इंच
पहनावा: सफेद रंग की हाफ शर्ट और काले रंग की पैंट
विशेष पहचान: नाक पर तिल का निशान
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि संतोष तिवारी के संबंध में किसी को जानकारी मिले तो तत्काल हंडिया पुलिस को सूचना दें।

