jhankar
ब्रेकिंग
आज 4 घंटे बंद रहेगी बिजली, 132 केवी सब स्टेशन पर होगा मेंटेनेंस बाबा रामदेव अवतरण महोत्सव कल, हैदराबाद के अनिरुद्ध शर्मा के भजनों से गूंजेगा भीलटदेव धाम पोषण माह का आयोजन, पार्षद ने दिया पोष्टिक आहार की जानकारी दी लोक अदालत से समाज में आपसी भाईचारे की स्थापना होती है : न्यायाधीश अंजली अग्रवाल पीएम स्वनिधि योजना के तहत लोक कल्याण मेला सम्पन्न सघन जागरूकता अभियान के तहत हरदा आदर्श कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हरदा के घंटाघर बाजार में POP की गणेश प्रतिमाओं की भरमार, पर्यावरण सुरक्षा को लेकर प्रशासन की चुप्पी ... 8 वर्षीय मासूम की मौत के बाद परिवार में पसरा मातम, माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल हरदा-खिरकिया सड़क की बदहाली पर विधायक दोगने का अल्टीमेटम, 8 दिन में मरम्मत नहीं तो आंदोलन हरदा जिले की 47 बैंक शाखाओं में लटके ताले

छात्राओं को गुड टच-बैड टच और बाल विवाह के दुष्परिणामों की दी जानकारी

हरदा :  जिला कार्यक्रम अधिकारी विवेक शर्मा के नेतृत्व में ‘चाइल्ड लाइन 1098 प्रचार-प्रसार (जागरूकता) अभियान 2026‘ के अंतर्गत शुक्रवार को शासकीय सांदीपनि उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय खिरकिया एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मांदला में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राएं और शिक्षक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में चाइल्ड लाइन टीम की सदस्य दिव्या राजपूत ने बच्चों को ‘गुड टच और बैड टच‘ के बारे में विस्तार से बताया। इसके साथ ही उन्होंने बाल विवाह के बारे में बताया कि यदि लड़के की उम्र 21 वर्ष और लड़की की उम्र 18 वर्ष से कम है, तो उनका विवाह कानूनन बाल विवाह की श्रेणी में आता है।

उन्होंने बाल विवाह के गंभीर दुष्परिणामों के प्रति सचेत करते हुए कहा कि इससे बच्चों की शिक्षा रुक जाती है, घरेलू हिंसा के मामले बढ़ते हैं, मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है और जीवन में आगे बढ़ने के अवसर सीमित हो जाते हैं।

- Install Android App -

चाइल्ड लाइन के आशीष जोशी ने बालश्रम के बारे में बताते हुए कहा कि बाल मजदूरी बच्चों के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास के लिए अत्यंत हानिकारक है। इससे बच्चों से उनका शिक्षा का अधिकार छिन जाता है और वे कुपोषण व गंभीर बीमारियों का शिकार हो जाते हैं।

खतरनाक परिस्थितियों में काम करने से शारीरिक शोषण और जान का खतरा भी बना रहता है, जो गरीबी के दुष्चक्र को और बढ़ाता है। इसी क्रम में बच्चों को चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 की महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। उन्होंने बताया कि 1098 भारत सरकार के महिला और बाल विकास मंत्रालय के तहत संचालित एक टोल-फ्री, आपातकालीन फोन नंबर है, जो मुसीबत में फंसे बच्चों की मदद के लिए चौबीसों घंटे काम करता है।

कोई भी संकटग्रस्त बच्चा या उसके लिए चिंतित नागरिक बाल विवाह, बाल मजदूरी या किसी भी प्रकार के शोषण की शिकायत के लिए इस नंबर पर कॉल कर सकता है। यह सेवा पूरे भारत के 600 से अधिक जिलों और प्रमुख रेलवे व बस स्टेशनों पर उपलब्ध है, जिसके माध्यम से पीड़ित बच्चों को त्वरित चिकित्सा, आश्रय, कानूनी सहायता और काउंसलिंग प्रदान की जाती है।

इस कार्यक्रम में महिला बाल विकास विभाग से गजेंद्र बढ़करे, आशीष जोशी,  रविराज राजपूत,  दिव्या राजपूत,  शुभम धार्मिक एवं स्कूल प्राचार्य व स्कूल स्टाफ उपस्थित रहे।