jhankar
ब्रेकिंग
बाबा रामदेव के अवतरण दिवस पर भीलटदेव धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब राजस्थान की तर्ज पर बने भव्य मंदि... अयोध्या धाम में हरदा का गौरव बढ़ा :  रक्तमित्र परमानंद सिंह बघेल को मिला राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान-... अधूरी सड़क और पुलिया निर्माण को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश गुणवत्ता पर सवाल, नपाई की दिशा से हटकर नि... प्रेमिका ने पहाड़ी पर मिलने बुलाया, चार दिन बाद पत्थरों के नीचे मिला प्रेमी का शव, पन्ना में 21 वर्ष... हर मुश्किल का समाधान संभव, चुप न रहें, अपनों से करें मन की बात छात्रों की आवाज बने हैं राहुल गांधी- मोहन साई हंडिया से खरनाल तक आस्था का सफर: मां नर्मदा की आरती के बाद तेजाजी महाराज की ध्वज यात्रा रवाना विकास को लेकर भाजपा मंडल अध्यक्ष ने विधायक को दी बहस की चुनौती बाबा रामदेव जन्मोत्सव आज: शोभायात्रा और भंडारा, रात में होगा जम्मा जागरण आज टिमरनी से निकलेगी रामदेव मंदिर के लिए पैदल ध्वज यात्रा

8 वर्षीय मासूम की मौत के बाद परिवार में पसरा मातम, माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल

हरदा। शहर की जय होम्स कॉलोनी में शनिवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में 8 वर्षीय मासूम की जान चली गई। झूला झूलते समय झूले की रस्सी गले में फंसने से बच्चे की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है और माता-पिता सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान कार्तिक राजपूत (8) के रूप में हुई है। कार्तिक शहर के मॉडल पब्लिक स्कूल में कक्षा पहली का छात्र था। बताया गया कि स्कूल से आने के बाद कार्तिक घर में झूला झूल रहा था। इसी दौरान झूले की रस्सी उसके गले में फंस गई।

- Install Android App -

परिजन तत्काल बच्चे को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।

बताया गया कि घटना के समय बच्चे के पिता नितिन राजपूत, जो बंधन बैंक में काम करते हैं, किसी काम से छिपाबड़ गए हुए थे। वहीं बच्चे की मां अपने छह माह के छोटे बेटे को दूसरे कमरे में सुला रही थीं।

पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है। इस हृदयविदारक घटना से कॉलोनी और आसपास के क्षेत्र में शोक का माहौल है।