jhankar
ब्रेकिंग
पीएम स्वनिधि योजना के तहत लोक कल्याण मेला सम्पन्न सघन जागरूकता अभियान के तहत हरदा आदर्श कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हरदा के घंटाघर बाजार में POP की गणेश प्रतिमाओं की भरमार, पर्यावरण सुरक्षा को लेकर प्रशासन की चुप्पी ... 8 वर्षीय मासूम की मौत के बाद परिवार में पसरा मातम, माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल हरदा-खिरकिया सड़क की बदहाली पर विधायक दोगने का अल्टीमेटम, 8 दिन में मरम्मत नहीं तो आंदोलन हरदा जिले की 47 बैंक शाखाओं में लटके ताले नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत खिरकिया में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई आरवी फर्नीचर मार्ट और खाली प्लॉट से 50 हजार रुपए की अवैध स... पोला अमावस्या पर बाबा भैरवनाथ का किया आकर्षक श्रृंगार, बांटी प्रसादी - बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्ध... हरदा: पूर्व साडा अध्यक्ष एवं लोकतंत्र सेनानी शिवनारायण टांक का निधन

सघन जागरूकता अभियान के तहत हरदा आदर्श कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

हरदा : कलेक्टर सिद्धार्थ जैन के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एच.पी. सिंह के मार्गदर्शन में सघन जागरूकता अभियान के अंतर्गत शनिवार को आदर्श महाविद्यालय हरदा में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में जिला एड्स नियंत्रण अधिकारी डॉ. मृत्युंजय सिंह गहलोत द्वारा महाविद्यालय में उपस्थित छात्र-छात्राओं को एचआईवी/एड्स नियंत्रण के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने एचआईवी संक्रमण के चार प्रमुख कारणों एवं बचाव के उपायों के बारे में बताया।

- Install Android App -

डॉ. गहलोत ने एसटीआई रोगों, एचआईवी/एड्स से जुड़े भ्रम और वास्तविकता के बारे में भी जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों को टोल फ्री नंबर 1097 के बारे में बताया तथा सेल्फ रिस्क असेसमेंट के बारे में समझाया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को आईईसी मटेरियल का वितरण भी किया गया। उल्लेखनीय है कि सघन जागरूकता अभियान 12 अगस्त से 12 अक्टूबर तक संचालित किया जा रहा है।