पोला अमावस्या पर बाबा भैरवनाथ का किया आकर्षक श्रृंगार, बांटी प्रसादी – बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु
मकडा़ई एक्सप्रेस 24 करताना। शुक्रवार को पोला अमावस्या के पर्व पर गोदागांव गंगेश्वरी मार्ग पेड़ पर स्थित बाबा भैरवनाथ की आकृति का आकर्षक श्रृंगार कर पूजन और आरती की गई। इसके बाद प्रसादी बांटी गई। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। दिन भर चलत-पहल बनी रही। बाबा भैरवनाथ के जयकारों से क्षेत्र गूंज उठा।
साथ ही क्षेत्र स्थित नर्मदा के गोदागांव गंगेश्वरी, लछौरा, छीपानेर, शमशाबाद सहित अन्य घाटों पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने आस्था की डुबकी लगाई। पवित्र जल में स्नान कर पूजन-अर्चना की और जरूरतमंद लोगों को दान देकर पुण्य लाभ कमाया।

