jhankar
ब्रेकिंग
हरदा जिले की 47 बैंक शाखाओं में लटके ताले नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत खिरकिया में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई आरवी फर्नीचर मार्ट और खाली प्लॉट से 50 हजार रुपए की अवैध स... पोला अमावस्या पर बाबा भैरवनाथ का किया आकर्षक श्रृंगार, बांटी प्रसादी - बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्ध... हरदा: पूर्व साडा अध्यक्ष एवं लोकतंत्र सेनानी शिवनारायण टांक का निधन श्री भैरो बाबा युवा समिति द्वारा संजय वार्ड मे 9 फीट ऊंची गणपति बप्पा की प्रतिमा का आगमन आज . कमल किशोर नागर को सहपरिवार जान से मारने की धमकी, रहटगांव थाने में सौंपा ज्ञापन - सुरक्षा की मांग भारतीय जनता पार्टी की बैठक में बूथ संगठन मजबूत करने पर दिया जोर देश के कई राज्यों में स्वाइन फ्लू की दस्तक, पंजाब में H1N1 के मामले 220 पार - जालंधर अस्पताल में अलग... हंडिया बस स्टैंड पर सजी गणपति बप्पा की प्रतिमाएं, अफसर खां उर्फ ईम बाबा ने शुरू की दुकान,,,,

हंडिया बस स्टैंड पर सजी गणपति बप्पा की प्रतिमाएं, अफसर खां उर्फ ईम बाबा ने शुरू की दुकान,,,,

गणेश उत्सव को लेकर बाजार में बढ़ी चहल-पहल, अलग-अलग आकार और स्वरूप में उपलब्ध हैं गणपति प्रतिमाएं,,,

हंडिया। गणेश उत्सव को लेकर हंडिया में तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी बीच हंडिया बस स्टैंड पर अफसर खां उर्फ ईम बाबा ने भगवान गणपति बप्पा की प्रतिमाओं की दुकान शुरू की है।

- Install Android App -

दुकान पर गणपति बप्पा की विभिन्न आकार और स्वरूप की प्रतिमाएं सजाई गई हैं। गणेश उत्सव के दौरान घरों और सार्वजनिक स्थानों पर गणपति प्रतिमाओं की स्थापना की जाती है, जिसके चलते प्रतिमाओं की खरीदारी को लेकर भी बाजार में चहल-पहल दिखाई देने लगी है।

बस स्टैंड क्षेत्र में सजी गणपति बप्पा की प्रतिमाएं राहगीरों और श्रद्धालुओं का ध्यान आकर्षित कर रही हैं। यहां से गुजरने वाले लोग प्रतिमाओं को देखने के साथ अपनी पसंद के अनुसार गणपति प्रतिमा की खरीदारी कर रहे हैं।

गौरतलब है कि गणेश उत्सव को लेकर नगर और आसपास के क्षेत्रों में भी तैयारियां शुरू हो गई हैं। विभिन्न स्थानों पर गणपति स्थापना की तैयारियां की जा रही हैं।