मकडा़ई एक्सप्रेस 24 हरदा। श्री भैरो बाबा युवा समिति संजय वार्ड इस साल 21वें गणेशोत्सव का आयोजन धूमधाम से कर रही है। समिति के हरि आहूजा ने बताया कि 12 सितंबर को बप्पा के भव्य आगमन की तैयारियां पूरी हो गई हैं।
आयोजन का मुख्य आकर्षण बुरहानपुर के मूर्तिकारों की बनाई भगवान गणेश की 9 फीट ऊंची प्रतिमा रहेगी। बप्पा का आगमन शाम 7 बजे अनुपम धर्मशाला मिल रोड पर होगा। ढोल-नगाड़े बजेंगे, आतिशबाजी होगी। विद्युत रोशनी रहेगी। समिति अध्यक्ष सक्षम पालीवाल ने धर्मप्रेमी जनता से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।

