jhankar
ब्रेकिंग
हरदा जिले की 47 बैंक शाखाओं में लटके ताले नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत खिरकिया में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई आरवी फर्नीचर मार्ट और खाली प्लॉट से 50 हजार रुपए की अवैध स... पोला अमावस्या पर बाबा भैरवनाथ का किया आकर्षक श्रृंगार, बांटी प्रसादी - बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्ध... हरदा: पूर्व साडा अध्यक्ष एवं लोकतंत्र सेनानी शिवनारायण टांक का निधन श्री भैरो बाबा युवा समिति द्वारा संजय वार्ड मे 9 फीट ऊंची गणपति बप्पा की प्रतिमा का आगमन आज . कमल किशोर नागर को सहपरिवार जान से मारने की धमकी, रहटगांव थाने में सौंपा ज्ञापन - सुरक्षा की मांग भारतीय जनता पार्टी की बैठक में बूथ संगठन मजबूत करने पर दिया जोर देश के कई राज्यों में स्वाइन फ्लू की दस्तक, पंजाब में H1N1 के मामले 220 पार - जालंधर अस्पताल में अलग... हंडिया बस स्टैंड पर सजी गणपति बप्पा की प्रतिमाएं, अफसर खां उर्फ ईम बाबा ने शुरू की दुकान,,,,

भारतीय जनता पार्टी की बैठक में बूथ संगठन मजबूत करने पर दिया जोर

हरदा। भाजपा नगर मंडल की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक हुई। बैठक में आगामी कार्यक्रमों पर मंथन हुआ। संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर चर्चा हुई।

- Install Android App -

मंडल अध्यक्ष नितेश बादर ने पहले हुए कार्यक्रमों की समीक्षा की। उन्होंने आगे की गतिविधियों की रूपरेखा रखी। जिला अध्यक्ष राजेश वर्मा ने कार्यकर्ताओं से पार्टी की विचारधारा समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने को कहा। उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने बूथ स्तर पर संगठन को सक्रिय बनाने पर जोर दिया। कार्यकर्ताओं में बेहतर समन्वय भी बनाए रखें।

लक्ष्मण राजपूत ने औरछा में हुई प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में पारित विषयों का वाचन किया। इस पर प्रस्ताव पारित किया गया। प्रस्ताव का समर्थन नागेंद्र मल्होत्रा और रेखा लुनिया ने किया। मंच संचालन महामंत्री सौरभ तिवारी ने किया। बैठक में मंडल प्रभारी गयाप्रसाद पांडे मौजूद रहे। जिला पदाधिकारी, पार्षद, मंडल पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष भी शामिल हुए। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।