हरदा। पूर्व साडा अध्यक्ष एवं मीसा बंदी (लोकतंत्र सेनानी) श्री शिवनारायण जी टांक का शनिवार, 12 सितंबर 2026 को 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनका जन्म 4 दिसंबर 1936 को हुआ था।
श्री टांक उत्तम , स्वर्गीय सुभाष , प्रकाश (एडवोकेट) एवं महेश के पूजनीय पिताजी थे। उनके निधन की खबर से परिजनों, शुभचिंतकों एवं परिचितों में शोक की लहर है।
उनकी अंतिम यात्रा रविवार, 13 सितंबर 2026 को सुबह 10 बजे निज निवास से स्थानीय मुक्तिधाम के लिए रवाना होगी।
मकड़ाई एक्सप्रेस हरदा परिवार के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता है।

