jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट ‘नर्मदे हर’ के जयघोष से गूंजेगी नार्मदीय समाज की शताब्दी गाथा

विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा

विश्वकर्मा जयंती पर लोगो ने अपने व्यापारिक संस्थानो मे मशीनो और कारीगरो ने औजारो का पूजन किया

हरदा। भगवान विश्वकर्मा की आराधना के साथ गुरुवार को शहर में आस्था और उत्साह का माहौल रहा। श्री विश्वकर्मा समाज सेवा समिति द्वारा विश्वकर्मा पूजन दिवस श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया।

समाजजनों ने सुबह विधिवत पूजा-अर्चना की। समाज के वरिष्ठजनों ने भगवान विश्वकर्मा के जीवन, योगदान और आदर्शों पर बात रखी। समाज में एकता, आपसी सहयोग और सामाजिक जिम्मेदारी मजबूत करने का आह्वान किया गया।

पूजा के बाद शहर के प्रमुख मार्गों से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। भगवान विश्वकर्मा के जयकारों से शहर का माहौल गूंज उठा। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। महिलाएं भी साथ चल रही थीं, जगह-जगह समाजजनों ने शोभायात्रा का स्वागत किया। श्रद्धालु जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे।

- Install Android App -

कार्यक्रम में बच्चों के लिए सांस्कृतिक आयोजन भी हुए, जिसमें बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। समाज अध्यक्ष बसंत विश्वकर्मा ने कहा कि समाज ने एकजुटता बनाए रखने का संकल्प लिया है। बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने की बात कही। समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने के लिए सामूहिक प्रयास करने का संकल्प भी दोहराया गया। अंत में भगवान विश्वकर्मा की प्रसादी बांटी गई। आयोजन का समापन श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक एकजुटता के संदेश के साथ हुआ।

विश्वकर्मा जयंती पर निर्माण औद्योगिक संस्थाओं द्वारा अपने मशीनों और कारीगर औजारों का विशेष रूप से पूजन किया गया संस्थान में काम करने वाले कर्मचारी अन्य उत्साह से इन आयोजन में भाग लिया और एक दूसरे को शुभकामनाएं दी।

सृष्टि के पहले शिल्पी और इंजीनियर

भगवान विश्वकर्मा को इस सृष्टि का पहला शिल्पी माना जाता है और वही सबसे पहले इंजीनियर हैं जिन्होंने सृष्टि की रचना में शिल्प कला और निर्माण मे विशेष सहयोग दिया है।