jhankar
ब्रेकिंग
शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे

शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशीर्वाद

के के यदुवंशी सिवनी मालवा। नगर में प्रतिदिन सुबह 5 बजे निकलने वाली राम नाम प्रचार समिति राम फेरी का 15वां स्थापना दिवस शनिवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संकट मोचन हनुमान मंदिर में भगवान हनुमान जी के अभिषेक से हुई।

- Install Android App -

इसके बाद राम फेरी के सदस्यों और श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम में महाआरती और महाप्रसादी का आयोजन भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

राम फेरी समिति के अध्यक्ष ब्रजकिशोर लोवंशी ने बताया कि समिति के सदस्य पिछले 15 वर्षों से लगातार ब्रह्म मुहूर्त में राम नाम का प्रचार करते आ रहे हैं। समिति के सदस्यों द्वारा प्रतिवर्ष राम नाम लिखी पुस्तकों को अयोध्या स्थित श्रीराम नाम बैंक में जमा किया जाता है। इस अवसर पर वरिष्ठ एवं बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर उनका आशीर्वाद लिया गया।

कार्यक्रम में राम फेरी समिति के समस्त भक्तगण एवं श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।