jhankar
ब्रेकिंग
टिमरनी पुलिस की तत्परता से 11 गोवंश सुरक्षित, गौसेवकों ने किया सम्मान पिकअप में ठूंस-ठूंसकर भरे थे 7 गाय और 4 बछड़े, टिमरनी पुलिस ने तस्करी की कोशिश नाकाम की गरिमा और सम्मान के साथ मनाया जाएगा अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत ‘नमो सेवा’ कार्यक्रम आयोजित मप्र संयुक्त किसान मोर्चा की सिवनी मालवा में महाबैठक, 25 संगठनों ने प्रदेशव्यापी आंदोलन का लिया फैसल... एसडीएम विजय राय ने किया निरीक्षण, बोले- हॉस्पिटल के पीछे से अतिक्रमण हटेगा तभी शुरू होगा निर्माण वृद्धा आश्रम में गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे, महिला भजन मंडल की भजनों ने बांधा समां सेंट्रल बैंक ने चलाया सतर्कता जागरूकता अभियान, छात्रों को बताया साइबर ठगी से बचने का तरीका राधा अष्टमी पर बी जमानी में निकली भव्य डोल,बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल बैड़ी की राशन दुकान पर बड़ी कार्रवाई—दुकान निलंबित, विक्रेता पर FIR

वृद्धा आश्रम में गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे, महिला भजन मंडल की भजनों ने बांधा समां

केके यदुवंशी पत्रकार 

सिवनी मालवा। नगर के वृद्धा आश्रम में गणेश उत्सव के पावन अवसर पर भक्ति और उल्लास का सुंदर संगम देखने को मिला। नगर की महिला भजन मंडल द्वारा आश्रम में निवासरत वृद्धजनों के लिए भजन संध्या का आयोजन किया गया।महिला मंडल की सदस्यों ने एक से बढ़कर एक गणेश वंदना एवं सुंदर भजनों की प्रस्तुति देकर पूरे आश्रम परिसर को भक्तिमय बना दिया।

- Install Android App -

भजनों पर वृद्ध माताओं ने ताली बजाकर उत्साहवर्धन किया और भक्ति में लीन नजर आईं।इस अवसर पर आश्रम प्रबंधन श्याम धनकर ने महिला भजन मंडल का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बुजुर्गों में नई ऊर्जा और खुशी का संचार करते हैं, जिससे उन्हें परिवार जैसा माहौल मिलता है।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने भगवान श्री गणेश से सभी के सुख-समृद्धि की कामना की और प्रसाद वितरण किया गया।