jhankar
ब्रेकिंग
भादौ दशमी पर गूंजे बाबा रामदेव के जयकारे, धूमधाम से निकली भव्य शोभायात्रा नगर पालिका अध्यक्ष रितेश जैन ने पर्युषण में किए 10 उपवास, तप से दी धर्म-साधना की मिसाल आर्मी की ट्रेनिंग पूरी कर घर लौटे संजय धनवारे का बानापुरा में भव्य स्वागत खेत के कुएं में मिला गुमशुदा युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी हंडिया पुलिस की कार्रवाई: डोडा चूरा और भुक्की सहित आरोपी गिरफ्तार कन्या छात्रावास की सुविधाओं के विस्तार को लेकर विधायक कुंवर अभिजीत शाह जी की पहल बुजुर्ग मां की गुहार पर एसडीएम कोर्ट का बड़ा फैसलाः पांचों बेटों को हर महीने भरण-पोषण भत्ता देने का आ... हंडिया: वाहन चेकिंग के दौरान बाइक सवार ने ASI को मारी टक्कर, घायल स्मार्ट फिश पार्लर हेतु आवेदन आमंत्रित हरदा नगरीय क्षेत्र में 8 पार्लर आवंटित होंगे संकल्प योजना के तहत महात्मा गांधी हायर सेकेंडरी स्कूल हरदा में कॅरियर काउंसलिंग का आयोजन

सरकारी कामकाज अब होगा और आसान, कोषालय में हर गुरुवार को लगेगा IFMS शिविर

हरदा। मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत जिला कोषालय हरदा ने एक नई पहल शुरू की है। अब सरकारी कर्मचारियों और कार्यालयों की IFMS से जुड़ी समस्याओं का समाधान एक ही जगह होगा।

वरिष्ठ कोषालय अधिकारी रूम सिंह डुडवे ने बताया कि IFMS सिस्टम में आ रही तकनीकी दिक्कतें, सर्विस डेस्क टिकट, सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए अब हर सप्ताह गुरुवार को जिला कोषालय कार्यालय में विशेष शिविर लगाया जाएगा।

- Install Android App -

डुडवे ने जिले के सभी आहरण एवं संवितरण अधिकारियों (DDO) को निर्देश दिए हैं कि वे अपने कार्यालय में IFMS संचालन, प्रोफाइल अपडेट, देयक भुगतान, ई-कुबेर और अन्य तकनीकी प्रक्रियाओं से जुड़े लंबित बिंदु, समस्याएं और ट्रेनिंग की जरूरत को सूचीबद्ध करके लाएं।

शिविर में संबंधित लिपिक या कर्मचारी की मौजूदगी अनिवार्य रहेगी, ताकि मौके पर ही समस्या का तुरंत निराकरण किया जा सके।